अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत
BREAKING
हरियाणा में HCS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी; किस अफसर को अब क्या चार्ज मिला, यहां एक नजर में देख लीजिए पूरी लिस्ट चमत्कार! मौत बस छूकर निकल गई; कलेजा कंपा देगा केरल का यह भयानक वीडियो, कुछ फासले से ट्रक के नीचे कुचलने से बची युवती पाकिस्तान अपना 'सेना मुख्यालय' रावलपिंडी से हटा रहा; भारत की एयर स्ट्राइक का सदमा, यहां नूर खान एयरबेस को भारतीय मिसाइल ने उड़ाया केंद्र सरकार का बहुत बड़ा फेरबदल; 40 IAS और 26 IPS अफसर बदले, चंडीगढ़ आए 3 नए अफसर, जानिए किसका हुआ तबादला? धिक्कार है ऐसी औलाद पर; चांदी के कड़ों के लिए मां की चिता पर लेट गया बेटा, शव लिए खड़े रहे लोग, बोला- नहीं होने दूंगा अंतिम संस्कार

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

डेराबस्सी        
अंबाला चंडीगढ़ हाइवे पर डेराबस्सी के निकट गांव देवीनगर के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। डेराबस्सी पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर पड़ताल शुरु दी है। 
जानकारी मुताबिक 45 वर्षीय मनोज शर्मा पुत्र राम अवतार वासी नाहर कालोनी, रेलवे रोड, महेंद्रगढ़ देवीनगर में एक प्राइवेट अस्पताल में अपने किसी रिश्तेदार का ईलाज कराने आया हुआ था। वह बुधवार दोपहर बाद हाइवे पार पैदल ही डेराबस्सी की ओर लौट रहा था कि पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। बुरी तरह जख्मी मनोज शर्मा को डेराबस्सी सिविल अस्पताल के बाद चंडीगढ़ के जीएमसीएच पहुंचाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। एएसआई गुलशन कुमार के अनुसार पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले कर दिया है।