3 IAS and 5 HCS officers changed
BREAKING
पंचकूला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; सीधे जज की ईमेल आईडी पर भेजा मैसेज, पुलिस-बम स्क्वायड के सर्च ऑपरेशन में कुछ भी नहीं मिला 'ठाकुर हूं मैं, बक** मत करना, ऐसी की तैसी कर दूंगी...' बैंक में महिला कर्मचारी ने खोया आपा, कस्‍टमर से भिड़ंत का वीडियो वायरल पंजाब में लॉं कॉलेज में लड़की की हत्या; युवक ने क्लासरूम में गोली मारी, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड, वारदात से फैली सनसनी कर्नाटक में प्लेन क्रैश; अचानक हवा में गोते खाते हुए नीचे आ गिरा, गिरते ही चीथड़े उड़े, मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम, लोग भी जुटे 'मैं संघ प्रमुख का पद छोड़ने के लिए तैयार...' RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- मेरे 75 साल पूरे हो गए, मेरा हो गया

हरियाणा में 3 आईएएस व 5 एचसीएस अधिकारियों के तबादले, देखें किसे कहां कहां लगाया

Transfer

3 IAS and 5 HCS officers changed

3 IAS and 5 HCS officers changed: चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 3 आईएएस और 5 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

आबकारी एवं कराधान आयुक्त हरियाणा और आबाकारी एवं कराधान विभाग के सचिव तथा खाद्य एवं औषधि प्रशासन हरियाणा अशोक कुमार मीणा को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा विदेश सहयोग विभाग के महानिदेशक और सचिव का कार्यभार सौंपा है।

निदेशक, राज्य परिवहन हरियाणा और परिवहन विभाग के विशेष सचिव विरेंद्र कुमार दहिया को निदेशक, मौलिक शिक्षा और स्कूल शिक्षा विभाग का विशेष सचिव लगाया गया है।

नगर निगम, फरीदाबाद के अतिरिक्त आयुक्त और स्मार्ट सिटी, फरीदाबाद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक मीणा को करनाल का जिला नगर आयुक्त तथा नगर निगम, करनाल का आयुक्त लगाया गया है।

स्थानांतरित किए गए एचसीएस अधिकारियों में राज्य निर्वाचन आयोग, हरियाणा के सचिव डॉ इंदरजीत को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा हरियाणा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सचिव का कार्यभार सौंपा गया है।

होडल के उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) चिनार को फिरोजपुर झिरका का उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, हिसार के संपदा अधिकारी और भूमि अधिग्रहण अधिकारी, हिसार राजेश कौथ को सिटी मजिस्ट्रेट, हिसार, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, हिसार का संपदा अधिकारी और भूमि अधिग्रहण अधिकारी, हिसार लगाया गया है।

हिसार की सिटी मजिस्ट्रेट विजया मलिक को रोहतक मण्डल, रोहतक आयुक्त के कार्यालय में ओएसडी लगाया गया है।

फिरोजपुर झिरका के उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) रणबीर सिंह को होडल का उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

अधीक्षक, जिला जेल, रोहतक सुनील सांगवान को जिला परिवहन अधिकारी-सह- सचिव, आरटीए, झज्जर लगाया गया है।

 

ये भी पढ़ें ...

 

Haryana : महिर्ष दयानंद ने वैदिक संस्कृति के पुनरूत्थान के लिए जन जागरण अभियान शुरू किया : राज्यपाल

ये भी पढ़ें ...

Haryana : पुरानी रेंज के पुलिस कर्मियों को जल्द ही मिलेगी गुरुग्राम व फरीदाबाद के बराबर पदोन्नति : विज