पंजाब के सरकारी स्कूलों के 23 विद्यार्थी श्रीहरिकोटा के लिए रवाना : हरजोत सिंह बैंस

पंजाब के सरकारी स्कूलों के 23 विद्यार्थी श्रीहरिकोटा के लिए रवाना : हरजोत सिंह बैंस

Aditya L1 Solar Mission

Aditya L1 Solar Mission

पी. एस. एल. वी.-सी 57 आदित्य एल की लांच के बनेंगे गवाह

चंडीगढ़, 01 सितम्बरः Aditya L1 Solar Mission: पी. एस. एल. वी.- सी 57 आदित्य एल की लांच के गवाह बनने के लिए पंजाब के सरकारी स्कूलों के 23 विद्यार्थी आज श्रीहरिकोटा के लिए रवाना हो गए। 

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये पंजाब के स्कूल शिक्षा स. हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर स्थित शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज यह विद्यार्थी पी. एस. एल. वी. - सी 57 आदित्य एल की लांच के गवाह बनने के लिए रवाना हुए हैं। 
स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया इन विद्यार्थियों का इस सम्बन्धी आने वाला सारा ख़र्च पंजाब सरकार द्वारा किया जा रहा है। 

Aditya L1 Solar Mission

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ते विद्यार्थियों के मन में विज्ञान विषय सम्बन्धी उत्साह पैदा करने के लिए यह प्रयास कर रही है। 
उन्होंने बताया कि इससे पहले चंद्रयान 3 और पी. एस. एल. वी.-सी 56 की लांच के मौके भी पंजाब के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी श्रीहरिकोटा गए थे।

यह पढ़ें:

खरड़ मे एक साल में बदले 8 कार्यकारी अधिकारी, पार्षदों में खींचतान जोरों पर, विकास पर पड रहा है असर

गाड़ी में मिलने के बहाने बुलाकर बुजुर्ग का सोने का कड़ा काटा

टेलीग्राम एप के द्वारा पंजाब, हरियाणा तथा उत्तर प्रदेश में ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले ग्रुप का भंडाफोड़