Bhavya Bishnoi- हरियाणा में भव्य बिश्नोई को BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी; युवा मोर्चा का प्रदेश प्रभारी बनाया, कुलदीप बिश्नोई की नाराजगी दूर...
BREAKING
78वां निरंकारी संत समागम - सत्य का संदेश देने का एक भव्य उत्सव, 31 अक्टूबर से 3 नवंबर, 2025 तक आयोजित होगा निरंकारी संत समागम लोगों की इस परेशानी को देखते हुए गांव के सरपंच मास्टर तुलाराम ने बस न रुकने की शिकायत की मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने नौवें सिख गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ का शुभारंभ किया अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में सी एम मान ने आर.टी.ओ. कार्यालय लगाया ताला अब 1076 डायल करने पर घर आ कर कार्य करेंगे आर टी ओ कर्मचारी मान सरकार के वादे की रफ्तार तेज़: 6 मेगा-प्रोजेक्ट्स से पंजाब बन रहा उत्तर भारत का टूरिज्म हब, PPP रोडमैप तैयार

हरियाणा में भव्य बिश्नोई को BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी; युवा मोर्चा का प्रदेश प्रभारी बनाया, कुलदीप बिश्नोई की नाराजगी दूर करने की कोशिश

Bhavya Bishnoi Appointed BJYM Haryana Incharge News Update

Bhavya Bishnoi Appointed BJYM Haryana Incharge News Update

Bhavya Bishnoi News: हरियाणा में आदमपुर से विधायक भव्य बिश्नोई को बीजेपी ने नई जिम्मेदारी दी है। भव्य बिश्नोई को भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) हरियाणा का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। भव्य बिश्नोई की नियुक्ति सीएम और हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी के निर्देश से हुई है।

माना जा रहा है कि, भव्य बिश्नोई को युवा मोर्चा का प्रदेश प्रभारी बनाकर कुलदीप बिश्नोई की नाराजगी दूर करने की कोशिश बीजेपी ने की है। भव्य बिश्नोई, कुलदीप बिश्नोई के बेटे हैं। हिसार लोकसभा सीट से टिकट न मिलने के बाद कुलदीप बिश्नोई के नाराज होने की खबरें चर्चा में हैं। हाल ही में सीएम नायब सैनी ने दिल्ली पहुंचकर कुलदीप बिश्नोई से उनके आवास पर मुलाक़ात भी की थी।

BJP का ट्वीट

भव्य बिश्नोई ने नायब सैनी का आभार जताया

भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) हरियाणा का प्रदेश प्रभारी नियुक्त होने पर भव्य बिश्नोई ने सीएम नायब सैनी का आभार जताया है। भव्य बिश्नोई ने ट्वीट करते हुए कहा- भारतीय जनता पार्टी में मुझे BJYM के हरियाणा प्रदेश प्रभारी का दायित्व सौंपने पर माननीय मुख्यमंत्री और हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष नायब सिंह सैनी का हार्दिक आभार। मैं हरियाणा प्रदेश के युवाओं को भरोसा दिलाता हूँ कि मैं उनकी आवाज़ बनूँगा और उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरूँगा।

भव्य बिश्नोई का ट्वीट

BJP छोड़कर कांग्रेस जॉइन करेंगे कुलदीप बिश्नोई?