23 Indian Army Personnel Missing, Vehicles Damaged After Massive Cloudburst in Sikkim

सिक्किम में बादल फटा, बाढ़ में सेना के 23 जवान लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Massive Cloudburst in Sikkim

23 Indian Army Personnel Missing, Vehicles Damaged After Massive Cloudburst in Sikkim

Cloudburst in Sikkim: सिक्किम में बड़ा हादसा हो गया है। उत्तरी सिक्किम में लाहोनाक झील पर बादल फटने से लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। इसके चलते मंगलवार रात करीब 1 बजे आई बाढ़ में सेना के 23 जवान बह गए। उसकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। कुछ सैन्य प्रतिष्ठान अचानक आई बाढ़ में फंस गए, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। सेना की कई गाड़ियां पानी में डूब गईं। इस घटना को लेकर डिफेंस पीआरओ गुवाहाटी ने बयान जारी किया है। 

भूकंप का खौफ... हेल्थ मिनिस्टर कुर्सी छोड़ भागे; मीटिंग चल रही थी, झटके लगे तो बाहर आकर रहे, ऊंची इमारतों में लिफ्ट वाले भी सीढ़ियां उतरते नजर आए

एक रक्षा जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, 'उत्तरी सिक्किम में लोनाक झील पर अचानक बादल फटने से लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई। घाटी में कुछ सैन्य प्रतिष्ठान प्रभावित हुए हैं और विवरण सत्यापित करने के प्रयास जारी हैं। चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नीचे की ओर जल स्तर अचानक 15-20 फीट बढ़ गया। इसके चलते सिंगताम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन प्रभावित हुए हैं। 23 जवानों के लापता होने और कुछ गाड़ियों के कीचड़ में डूबे होने की खबर है। तलाशी अभियान जारी है। 

गंगटोक के सिंगताम में तीस्ता नदी के पास कई घर खाली करा लिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इसके तहत शहर के सिंगटम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अस्थायी राहत सुविधाएं स्थापित की गई हैं। घाटी में कुछ सैन्य प्रतिष्ठान प्रभावित हुए हैं और विवरण सत्यापित करने के प्रयास जारी हैं। चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नीचे की ओर जल स्तर अचानक 15-20 फीट बढ़ गया। इसके चलते सिंगताम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन प्रभावित हुए हैं। 23 जवानों के लापता होने और कुछ गाड़ियों के कीचड़ में डूबे होने की खबर है। तलाशी अभियान जारी है।