अंबाला से कल से दौड़ेंगी 22 स्पेशल ट्रेनें, देखें क्या है टाइम शेड्यूल

00-Rail

22 specials will run from Ambala from tomorrow

अंबाला। ट्रेन में सफर करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे अरसे के बाद कल मंगलवार से अंबाला मंडल में 22 अनारक्षित मेल एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनें (क्कस्क्कष्ट) ट्रैक पर दौड़ेंगी। रेल मंत्रालय ने ट्रेनों की टाइमिंग के साथ-साथ रूट प्लान भी तैयार कर लिया है। मार्च 2020 में कोविड काल शुरू होते ही इन ट्रेनों की सेवाएं बंद की गई थीं। दोबारा शुरू होने पर लाखों यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

यात्री झेल रहे थे काफी परेशानी

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरि मोहन (Hari Mohan) ने बताया कि कोविड की दस्तक के बाद कई मार्गों पर ट्रेन सुविधा प्रभावित हुई थी, जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी। अब रेलवे ने फिर से ट्रैक पर ट्रेनों की संख्या को बढ़ाया है और नई ट्रेनों के लिए लोगों को इंतजार भी ज्यादा लंबा नहीं करना पड़ेगा।

कहां से कहां तक चलेंगी ट्रेन

04568 नांगल बांध से अंबाला कैंट। नांगल बांध से साढ़े 10:30 बजे चलेगी और 1:40 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी।

04567 अंबाला कैंट से नांगल बांध। अंबाला कैंट से 6:10 बजे चलेगी और 9:50 बजे मंगल बांध पहुंचेगी।

04578 अंबाला कैंट और सहारनपुर। 7:30 बजे सहारनपुर से चलकर 9:10 बजे कैंट पहुंचेगी।

04577 अंबाला कैंट से नांगल बांध। कैंट से 11:35 बजे चलकर 3:25 बजे नांगल बांध पहुंचेगी।

04580 नांगल बांध से अंबाला कैंट। नांगल बांध से 5.20 बजे चलकर 9:20 बजे कैंट पहुंचेगी।

04579 अंबाला कैंट से लुधियाना। अंबाला कैंट से 08:40 बजे चलकर 11:35 बजे लुधियाना पहुंचेगी।

04147 सहारनपुर से अंबाला कैंट। सहारनपुर से 08:40 बजे चलकर 11.35 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी।

04582 लुधियाना से अंबाला कैंट। लुधियाना से 5:50 बजे चलकर 8:10 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी।

04584 अंबाला कैंट से पानीपत। अंबाला कैंट से 06:58 बजे चलकर 10:15 बजे पानीपत पहुंचेगी।

04013 पानीपत से अंबाला कैंट। पानीपत से 05:25 बजे चलकर 08:30 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी।

04595 कुरुक्षेत्र से अंबाला कैंट। कुरुक्षेत्र से 11:35 बजे चलकर 12:30 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी।

04596 अंबाला कैंट से कुरुक्षेत्र। अंबाला कैंट से 07:45 बजे चलकर 08:25 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी।

04589 कुरुक्षेत्र से अंबाला कैंट। कुरुक्षेत्र से 6:15 बजे चलकर 7:15 बजे कैंट पहुंचेगी।

04590 अंबाला कैंट से कुरुक्षेत्र। अंबाला कैंट से 4:00 बजे चलकर 4:50 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी।

04593 अंबाल कैंट से अंब अंदौरा। अंब अंदौरा से 07:35 बजे चलकर 12:15 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी

04594 अंब अंदौरा और अंबाला कैंट। अंब अंदौरा से 1:10 बजे चलकर अंबाला कैंट पहुंचेगी।

20411 दिल्ली से सहारनपुर। दिल्ली से 09:40 बजे चलकर 12:10 बजे सहारनपुर पहुंचेगी।

20412 सहारनपुर से दिल्ली। सहारनपुर से 7:15 बजे चलकर 9:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

04176 पानीपत से अंबाला। पानीपत से 8:00 बजे चलकर 10.50 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी।

04176 पानीपत से अंबाला कैंट। पानीपत से 8:00 बजे चलकर 10:50 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी।

04140 अंबाला कैंट से कुरुक्षेत्र। अंबाला कैंट से 4:45 बजे चलकर 05:40 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी।

04139 कुरुक्षेत्र से अंबाला कैंट। कुरुक्षेत्र से 11:05 बजे चलकर 00:10 बजे अंबाला कैंट में पहुंचेगी।