ऑस्ट्रेलिया में बहुत भयानक आतंकी हमला, VIDEO; लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी, हथियारों से लैस हमलावरों ने मचाया कोहराम
Australia Bondi Beach Terror Firing Attack Video Breaking News
Australia Terror Firing Attack: ऑस्ट्रेलिया में बहुत भयानक आतंकी हमला हुआ है। यहां सिडनी स्थित बॉन्डी बीच पर मौजूद लोगों पर हथियारों से लैस 2 हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हमले में अब तक दर्जन भर लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है और बड़ी संख्या में लोग इस गोलीबारी में घायल हुए बताए जा रहे हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस खतरनाक हमले के बाद ऑस्ट्रेलियाई PM अल्बानिस ने देश को संबोधित किया है।
ये आतंकवादी हमला
ऑस्ट्रेलियाई अथॉरिटी ने प्रेस वार्ता करते हुए इस हमले को आतंकवादी हमला माना है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई PM अल्बानिस ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि बॉन्डी में जो हुआ है वो चौंकाने वाला और परेशान करने वाला है। यह एक "बहुत बुरा आतंकी हमला" है, जिसमें यहूदी ऑस्ट्रेलियाई को निशाना बनाया गया है। इस हमले के बाद ऑस्ट्रेलिया के सुरक्षा कर्मी एक्शन ले रहे हैं और हमलावरों को काबू किया जा रहा है। हमला करने वाले दोनों हमलावर कौन हैं? वे कहां से आए और उन्होंने क्यों इस घटना को अंजाम दिया। ऑस्ट्रेलिया पुलिस और एजेंसियां इसकी छानबीन कर रहीं हैं।
बताया जाता है कि यह हमला उस वक्त किया गया जब जब बॉन्डी बीच पर यहूदी समुदाय (Jewish Community) के करीब हजार से ज्यादा लोग हनुक्का (Hanukkah) का उत्सव मना रहे थे। हमलावरों ने अचानक लोगों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी शुरू कर दी। मसलन हमले का पैटर्न भारत में हुए पहलगाम हमले जैसा ही है। पहलगाम में भी इसी तरह मौजूद लोगों पर आतंकियों ने अचानक गोलीबारी की थी और 26 लोगों को मार दिया था।
गोलियां बरसा रहे आतंकी हमलावर
गोलीबारी के बीच जान बचाने को भाग रहे लोग
गजब की हिम्मत दिखाई एक शख्स ने
ऑस्ट्रेलिया में हुए इस हमले के बीच वहां के एक स्थानीय शख्स ने गजब की हिम्मत दिखाई। ये शख्स गोलीबारी कर रहे एक हमलावर पर पीछे से टूट पड़ा और उससे लोहा लेते हुए उसकी बंदूक छीन ली और उसे नीचे गिरा दिया। इस तरह इस बहादुर शख्स ने कई लोगों जान बचाईं। बंदूक छीनने के बाद इस शख्स ने उल्टा हमलावर पर बंदूक तान दी। जिससे वह पीछे भागने लगा। हमले के बीच हमलावर को दबोचने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो देखकर लोग इस शख्स की बहादुरी को सलाम कर रहे हैं।
वीडियो