Dense fog in 15 districts of Haryana, visibility 10 meters:
BREAKING
हरियाणा के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां बढ़ीं; भीषण ठंड के चलते शिक्षा विभाग का फैसला, सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे, पढ़िए चंडीगढ़ में महिलाओं को हिप्नोटाइज कर लूट-पाट करते; पुलिस ने 5 शातिर दबोचे, बातों में फंसाकर सोने के गहने और नकदी लूट लेते थे पंजाब में स्कूलों का समय बदला; जबरदस्त ठंड और शीतलहर के चलते फैसला, 21 जनवरी तक लागू रहेगी यह नई टाइमिंग, पढ़िए 'पापा बहुत बड़े कर्जे में हैं'..; वोट डालकर लौट रहे अक्षय कुमार से लड़की ने लगाई मदद की गुहार, फिर अक्षय ने जो किया, वो देखिए IPS शत्रुजीत कपूर को ITBP चीफ बनाया गया; हरियाणा के चर्चित DGP रहे, अब संभालेंगे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की कमान

हरियाणा के 15 जिलों में घना कोहरा, विजिबिलिटी 10 मीटर: अधिकतम तापमान में वृद्धि, 18 दिसंबर से बदलेगा मौसम

undefined

Dense fog in 15 districts of Haryana, visibility 10 meters:

हरियाणा के कई जिलों में आज फिर घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी घटकर 10 मीटर तक रह गई। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 15 जिलों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

हिसार, कैथल, गुरुग्राम, फतेहाबाद, सोनीपत, फरीदाबाद, नूंह और झज्जर सहित कई जिलों में सुबह के समय 5 से 20 मीटर तक विजिबिलिटी दर्ज की गई। बीते दिन घने कोहरे के कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में सड़क हादसे हुए थे, जिनमें स्कूली छात्रा सहित कई लोगों की जान गई थी।

प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है, हालांकि अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। यह सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। बीते दिन राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस चरखी दादरी में रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में अगले कुछ दिनों तक मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा। 20 दिसंबर तक राज्य का मौसम सामान्यतः शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन इस दौरान बीच-बीच में बादल और धुंध का असर बना रहेगा।

वहीं, 18 दिसंबर से एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते 18 से 20 दिसंबर के बीच राज्य में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस मौसमी बदलाव से दिन के तापमान में कमी आएगी, जबकि रात का तापमान बढ़ने की उम्मीद है। इस अवधि में वातावरण में नमी बढ़ने से कई इलाकों में धुंध भी देखने को मिल सकती है।