20 year old boy murdered by strangulation
BREAKING
यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे का बदला अलाइनमेंट, कैबिनेट ने दी मंजूरी छात्र प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस का पीएम आवास के बाहर विरोध, राहुल गांधी से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, कई नेता हिरासत में

लखीसराय मे युवक की गला घोंटकर हत्या:भूमि विवाद में हत्‍या किए जाने की आशंका जताई जा रही है !

20 year old boy murdered by strangulation

20 year old boy murdered by strangulation

Lakhimpur News: लखीसराय थाना क्षेत्र के बिलोरी गांव में एक युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। घटना गुरुवार देर रात की है। भूमि विवाद को लेकर हत्‍या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

मृतक की पहचान पटना जिले के पंडारक थाना क्षेत्र के छपेरा निवासी कैलाश प्रसाद के पुत्र लक्ष्मण यादव (20 वर्ष) के रूप में हुई है। बता दें की लक्ष्मण अपने माता-पिता के साथ बचपन से ही अपने ननिहाल बिलोरी में रहता था। बुधवार की रात किसी ने लक्ष्मण को फोन करके बुलाया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी और शव को उसके घर के दरवाजे के आगे रखकर अपराधी फरार हो गया।

​​​​​​ममरे भाई को लिया हिरासत में

​​​​​​​​​​​​जेसे ही गुरुवार की सुबह घटना की खबर मिली लखीसराय थानाध्यक्ष चंदन कुमार पुलिस बल के साथ बिलोरी गांव पहुंचे। उन्‍होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेजा। एएसपी रौशन कुमार ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर थानाध्यक्ष से घटना की जानकारी ली और मृतक स्वजन से पूछताछ की।

पुलिस ने लक्ष्मण के ममेरा भाई राजा उर्फ राजेश कुमार एवं चानन थाना क्षेत्र के सिंहचक निवासी मिथुन कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एएसपी रौशन कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चल रहा है कि हत्‍या गला घोंटकर की गई है। हालांकि, पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। प्रथम दृष्ट्या में घटना के पीछे जमीन विवाद बताया जा रहा है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़े:

https://www.arthparkash.com/jitan-ram-majhi-to-meet-amit-shah