मथुरा अपडेट: 20 उपद्रवी जेल भेजे गए, 80 नए आरोपी चिन्हित; 7 टीमें 45 स्थानों पर दे रही हैं दबिश
20 miscreants sent to jail, 80 new accused identified
पुलिस की सात टीमें लगातार दे रही हैं दबिश
मथुरा। 20 miscreants sent to jail, 80 new accused identified, हरियाणा बॉर्डर पर गांव नवीपुर के समीप शनिवार सुबह चार बजे सड़क हादसे में फरसा वाले बाबा की मृत्यु के बाद छाता हाईवे पर चार घंटे जाम लगाकर जमकर बवाल हुआ था।
पुलिस पर पथराव, फायरिंग कर एसडीएम, एडीएम समेत एक दर्जन सरकारी गाड़ियों में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने 20 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनके कब्जे से 15 बाइकें, ईंट-पत्थर के टुकड़े, लाठी-डंडे व सात कारतूस के खोखे बरामद हुए हैं।
वीडियो के माध्यम से 80 उपद्रवी चिन्ह्रित किए गए हैं
वीडियो के माध्यम से पुलिस ने 80 उपद्रवी चिन्ह्रित किए हैं। इनकी तलाश में सात टीमों ने 45 से अधिक संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। इस प्रकरण में तीन थानों में चार मुकदमे दर्ज हुए हैं। छाता थाना प्रभारी की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में 22 नामजद व 300 अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया है।
बाबा की बाइक में कंटेनर ने मार दी थी टक्कर
बरसाना के गांव आजनौख गोशाला के संचालक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की शनिवार सुबह चार बजे आगा-दिल्ली हाईवे पर कोसीकलां में हरियाणा बॉर्डर स्थित गांव नवीपुर के समीप गोतस्करी की सूचना पर कंटेनर की जांच कर रहे थे। तभी पीछे से आए ट्रक की टक्कर से उनकी मृत्यु हो गई थी। हत्या की अफवाह पर समर्थकों ने हाईवे पर शव रखकर जाम लगाते हुए चार घंटे तक बवाल किया था।
सड़क हादसे में फरसा वाले बाबा की मृत्यु के बाद हाईवे पर चार घंटे तक हुआ था उपद्रव
एसडीएम, एडीएम, एसपी समेत कई सरकारी गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दीं गईं। आवागमन पूरी तरह थम गया था। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को रबड़ की गोलियां व 40 आंसू गैस के गोले दागने पड़े। बवाल में दो दर्जन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। मामला शांत हुए तो शाम आजनौख में गाजियाबाद के कुछ युवक लोगों को एकत्रित कर छाता थाने घेराव करने आते लोगों में से पांच को दबोच लिया, जबकि अन्य भाग गए थे।
तीन थानों में दर्ज हुए चार मुकदमे, सात पुलिस की टीमों ने 45 स्थानों पर दी ताबड़तोड़ दबिश
एसएसपी श्लोक कुमार ने उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए सात टीमें गठित की। चार टीमों ने देर रात तक राजस्थान और हरियाणा के 20 और तीन टीमों ने छाता, बरसाना, कोसीकलां के साथ मथुरा में 25 संभावित स्थानों पर दबिशें दी। पुलिस टीमों ने वीडियो के आधार पर करीब 80 और आरोपितों को चिन्ह्रित कर लिया है।
छाता पुलिस ने कस्बा चौकी स्थित हाईवे से शनिवार रात साढ़े 11 बजे 15 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं बरसाना थाना पुलिस ने पांच आरोपितों को आजनौख गांव से शाम पौने सात बजे गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में कुल चार मुकदमे हुए हैं दर्ज
- पहला मुकदमा सड़क हादसे का गांव आजनौख के हरिओम ने कोसीकलां थाने में ट्रक चालक खुर्शीद निवासी अलवर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का दर्ज कराया है। रविवार दोपहर इलाज के दौरान चालक की आगरा में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
- दूसरा मुकदमा छाता थाने में पथराव में घायल विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल अज्ञात लोगों के खिलाफ कराया। इसमें उन्होंने बताया कि गोरक्षकों के धरने की जानकारी मिलने पर वे कोसी जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह और महानगर मंत्री नितिन चौधरी के साथ छाता धरनास्थल पर पहुंचे थे। ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया, लेकिन कुछ उपद्रवियों व गोतस्कर समर्थकों ने माहौल खराब करने की दृष्टि से पथराव कर दिया, इसमें वह घायल हो गए।
- तीसरा मुकदमा छाता थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने पुलिस पर पथराव, फायरिंग व सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ करने का दर्ज कराया है। इसमें 22 नामजद व 300 अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया है।
- चौथा मुकदमा बरसाना थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने जाम व पथराव करने की कोशिश में पांच नामजद व अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया है।
ये भेजे जेल
बरसाना पुलिस ने गाजियाबाद इंद्रपुरम सिपरा सन सिटी निवासी दक्ष चौधरी, अक्कू पंडित, डा.प्रकाश सिंह, दिल्ली जिला बाहरी नजफगढ़ के गोपाल नगर निवासी सचिन, फतेहगढ़ राजेपुर के जंवापुर निवासी रितेश पाल को जेल भेजा है।
छाता पुलिस ने हरियाणा के पलवल जिले के थाना कैंप पलवल निवासी हिमांशु, थाना चांदहट के गांव पेलखू निवासी कपिल शर्मा, थाना मुडकटी के गांव मरोली निवासी सनी, मथुरा के थाना शेरगढ़ के मोहल्ला खोखला निवासी पवन शर्मा, छाता के कृष्णा कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र, पवन, सुभाष रिफाइनरी के गांव बहाई निवासी विष्णु, अनुज, अरुण, कोसीकलां के गांव खरौट निवासी केशव, गोवर्धन के राधाकुंड निवासी अमन, बरसाना के मुहल्ला बाग कटारा बाग निवासी गौरव उर्फ भूरा, छाता के गांव रनवारी निवासी नरेश, छाता के कस्बा थोक हरनाथिया निवासी संदीप बाबू को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
20 उपद्रवियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। वीडियो के माध्यम से 80 उपद्रवी चिन्हित कर लिए हैं। इनमें आठ को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की सात टीमों लगातार दबिशें जारी हैं।