20 lakh rupees looted from the bank in Bihar, the robbers shot the guard
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

बिहार में बैंक से लूटे 20 लाख रुपए, लुटेरों ने गार्ड को मारी गोली

20 lakh rupees looted from the bank in Bihar, the robbers shot the guard

20 lakh rupees looted from the bank in Bihar, the robbers shot the guard

20 lakh rupees looted from the bank in Bihar, the robbers shot the guard- बिहार के शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र में गुरुवार को हथियारों के बल पर अज्ञात अपराधी एक बैंक में धावा बोलकर करीब 20 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए।

इस दौरान विरोध करने पर लुटेरों ने गार्ड को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस अब मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक, अंबा कला स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में ग्राहक बनकर लुटेरे पहुंचे। इसके बाद हथियार के बल पर बैंककर्मियों को अपने कब्जे में ले लिया। लुटेरों ने हथियार का भय दिखाकर वहां रखे 20 लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए।

इस दौरान विरोध करने पर लुटेरों ने गार्ड को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। लुटेरों की संख्या पांच बताई जा रही है। बताया जाता है कि लुटेरों ने भागने के क्रम में दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग भी की है।

पुलिस का कहना है कि लूट की रकम अभी बढ़ भी सकती है।

इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की।

शिवहर के पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार राय भी बैंक पहुंचे और बैंक का निरीक्षण किया। राय ने बताया कि घायल गार्ड को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया है तथा लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।