14 dead and 22 army personnel still missing in Sikkim flash floods, helpline numbers released

सिक्किम में बाढ़ की भारी तबाही से 14 की मौत, 22 जवान अब भी लापता,जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर

14 dead and 22 army personnel still missing in Sikkim flash floods

14 dead and 22 army personnel still missing in Sikkim flash floods, helpline numbers released

नई दिल्ली: सिक्किम सरकार ने बुधवार को पुष्टि की कि सिक्किम में बुधवार तड़के आई बाढ़ से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में 14 सभी नागरिक हैं जबकि 102 लोग अभी भी लापता हैं। उत्तरी सिक्किम में लाहोन्क झील के ऊपर बादल फटने से तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई। सेना के 22 जवानों समेत करीब 102 लोग अभी भी लापता हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुबह लापता हुए सेना के जवानों में से एक के बाद एक 23 जवानों को बचाया गया।

सिक्किम में बादल फटा, बाढ़ में सेना के 23 जवान लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

14 पुल ढह गए
अधिकारियों ने बताया कि चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण सिक्किम में देर रात करीब डेढ़ बजे शुरू हुई बाढ़ की स्थिति और खराब हो गई। सिक्किम के मुख्य सचिव वीबी पाठक ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से 3,000 से अधिक पर्यटक राज्य के विभिन्न हिस्सों में फंसे हुए हैं। पाठक ने कहा कि चुंगथांग में तीस्ता चरण 3 बांध पर काम कर रहे कई मजदूर भी फंसे हुए हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि बाढ़ से सड़क बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान हुआ है क्योंकि 14 पुल ढह गए हैं, जिनमें से नौ सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) और पांच राज्य सरकार के अधीन हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1709759176736694472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1709759176736694472%7Ctwgr%5Eff494921fdde9c9b17ef0a064694c998f0f5cf0e%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.latestly.com%2Findia%2F14-people-died-in-flash-flood-in-sikkim-around-102-people-including-22-army-personnel-missing-1944620.html

अब तक करीब 166 लोगों को बचाया जा चुका है
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि अब तक करीब 166 लोगों को बचाया गया है, जिनमें एक सेना का जवान भी शामिल है। रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने कहा, "बचाए गए सैनिक की हालत स्थिर है।" अधिकारियों ने कहा कि बचावकर्मियों ने सिंगताम के गोलितार में तीस्ता नदी के बाढ़ वाले इलाके से कई शव बरामद किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिक्किम के मुख्यमंत्री पी.एस. तमांग से बात की और राज्य में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। प्रधानमंत्री ने राज्य सरकार को हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया।

आर्मी ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
भारतीय सेना ने अपने सैनिकों सहित सिक्किम में लापता लोगों के परिवारों के लिए तीन हेल्पलाइन शुरू की हैं। 
1. उत्तरी सिक्किम के लिए सेना का हेल्पलाइन नंबर - 8750887741
2. पूर्वी सिक्किम के लिए सेना की हेल्पलाइन - 8756991895
3. लापता सैनिकों के लिए सेना की हेल्पलाइन - 7588302011