तेलगांना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के सामने अलग-अलग कैडर के 130 माओवादियों ने आत्मसमर्पण

तेलगांना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के सामने अलग-अलग कैडर के 130 माओवादियों ने आत्मसमर्पण

130 Maoists from Different Cadres Surrender

130 Maoists from Different Cadres Surrender

"" 4.18 करोड़ का था ईनाम, 124 हथियार भी सौंपा "" 

** समर्पित माओवादियों में बस्तर, बीजापुर के पीसीएम कमांडर एनड्री करितराम सहित दर्जनों शामिल *"

( अर्थ प्रकाश / बोम्मा रेडड्डी )

हैदराबाद : 130 Maoists from Different Cadres Surrender: (तेलगांना) के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के सामने अलग-अलग कैडर के 130 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर शनिवार को मुख्यधारा में शामिल हो गए। समर्पण करने वाले नक्सलियों में 3 स्टेट कमेटी मेंबर, 1 रीजनल कमेटी मेंबर, 10 डीवीसीएम कैडर, 40 एरिया कमेटी मेंबर और 70 पार्टी मेंबर शामिल हैं। इन पर 4.18 करोड़ रुपए से अधिक का इनाम घोषित था। इन्होंने 124 अत्याधुनिक हथियार भी सौंप दिया है।

समर्पित माओवादियों में बस्तर के बीजापुर जिले के कमकानार निवासी पीएलजीए बटालियन नम्बर एक का पीसीएम कमाण्डर एनड्री करितराम उर्फ उईके कल्लू उर्फ प्रभाकर व कोरसा लक्कू उर्फ मुथैय्या उर्फ राजू समेत दर्जनों शामिल है। आत्मसर्पण करने वालों में बटालियन में सक्रिय 42, तेलंगाना स्टेट कमेटी में सक्रिय 30, दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी से जुड़े 32, सीआरसी के 16 और केंद्रीय समिति सदस्य देवजी की टीम से जुड़े 10 माओवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ा है।

तेलगांना में मुख्यमंत्री के सामने 130 माओवादियों ने डाले हथियार

समर्पित नक्सलियों में यह शामिल

पीएलजीए बटालियन नम्बर एक का कमाण्डर एण्ड्रो करितराम उर्फ प्रभाकर, कोरसा लक्कू, मड़कम जोगा, मड़कम कोसा, मोडियम लच्छू, माड़वी इंगा, पुनेम मैनी कोवसी बुवराम, माड़‌वी पोज्जे, सोड़ी राजू, पुनेम वेवा, पोटम कुमे. सेड़ी सुकलाल उड़के लखमे, पदाम इडमा, कोवासी पीद्दो, पुनेम गुहू. मुचाकी जोगा, उड़का चन्दू, लेकम सोमडू, सवलम पोज्जे, मुचाकी, इवुम, माड़‌वी आयता, पूनेम राजेश, सोयम छोटू, कुजाम सुकमती, सोड़ी सुक्की मुचाकी मंगडू, मढ़कम जोगा, अवलम ललीता, तेलम पोजे, सोढ़ी लिंगा, कोरसा मोती, उड़ते भीमा, पोटम शिल्पा, वेजांम छोटू, ताती मल्ला, कलमू मासा, कुरसम राकेश, सवलम स्वरूपा, वेको सुक्की, अपका बुज्जी व अन्य शामिल है।

समर्पित नक्सलियों को 25-25 हजार अतंरिम राहत राशि

समर्पण करने वाले सभी 130 नक्सलियों को 25-25 हजार अतरिम रहत राशि दी गई है। तेलगांना स्टेट की पुनर्वास व रीइटीववेशन पोलिसी के मुताधिक अन्य लम मिलेगा। स्टेट कमेटी मेंबर को 20 लाख, डीवीसीएम को 5 लाख, एसीएम कैडरों को 4 लाख तथा सभी पार्टी मेंबर को 1-1 लाख दिया जाएगा। हथियार के साथ समर्पण करणे वाले नक्सलियों को अलग से राशि दी जाएगी। राज्य व केन्द्र की राहत और पुनर्वास पॉलिसी के मुताबिक सभी दस्तावेज पूरा होने के बाद समर्पित नक्सलियों के बैंक अकाउंट खुलने के बाद राप्ति उनके खातों में जमा किया जाएगा।

ये हथियार सौंपे

बक्सलियों ने 1 इंसास एलएमजी, 21 एके 47, 21 इंसास रायफल, 20 एसएलआर, 18 श्रीनॉट श्री रायफल । नौ एमएम कारबाइन, 2 नाइन एमएम पिस्टल, 2 आठ एमएम बोल्ट-एक्शन रायफल, 18 कंट्री मेड गन और 2 बीजीएल के अलावा अलग-अलग कैलिबर के करीब 5205 जिंदा कारतूस भी सुरक्षा बलों को सौंपा है।