13 साल की लड़की को किडनैप कर पिलाई बीयर, फिर जंगल में ले जाकर किया रेप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

13 साल की लड़की को किडनैप कर पिलाई बीयर, फिर जंगल में ले जाकर किया रेप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

13-Year-Old Girl Kidnapped and Raped

13-Year-Old Girl Kidnapped and Raped

13-Year-Old Girl Kidnapped and Raped: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के लिसाड़ी गांव में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि उसका एक साथी अभी भी फरार बताया जा रहा है.

परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार दोपहर की है. किशोरी घर के बाहर सब्जी लेने के लिए निकली थी. तभी मोहल्ले का ही रहने वाला उवैश अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा. उन्होंने जबरन किशोरी को एक टेंपो में बैठा लिया और उसे बिजली बंबा बाईपास के पास स्थित जंगल की तरफ ले गए.

नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे जबरदस्ती कोई नशीला पदार्थ पिला दिया था. नशे की हालत में मुख्य आरोपी उवैश ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. किशोरी काफी समय तक उनके चंगुल में रही. देर रात जब उसे मौका मिला, तो वह किसी तरह वहां से भाग निकली और अपने घर पहुंची. घर पहुंचकर उसने रोते हुए परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई.

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता की मां उसे लेकर तुरंत समर गार्डन चौकी पहुंची और पुलिस को लिखित तहरीर दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना लिसाड़ी गेट पुलिस तुरंत हरकत में आई. पुलिस ने दबिश देकर मुख्य आरोपी उवैश को हिरासत में ले लिया है. पुलिस अब घटना में इस्तेमाल किए गए टेंपो और फरार दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है.

पुलिस की कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी

इस मामले पर जानकारी देते हुए सीओ कोतवाली अभिषेक पटेल ने बताया कि पुलिस को किशोरी के साथ दुष्कर्म की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. जांच में सामने आया है कि उवैश नाम के व्यक्ति ने बच्ची को बहला-फुसलाकर अगवा किया और वारदात को अंजाम दिया. इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही कर रही है.