हरियाणा के निकाय चुनाव में किस्मत आजमाने उतरी 117 महिलाएं

हरियाणा के निकाय चुनाव में किस्मत आजमाने उतरी 117 महिलाएं

हरियाणा के निकाय चुनाव में किस्मत आजमाने उतरी 117 महिलाएं

हरियाणा के निकाय चुनाव में किस्मत आजमाने उतरी 117 महिलाएं

चंडीगढ़, 9 जून। हरियाणा में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव के लिए महिलाएं भी ताल ठोक रही हैं। प्रदेश में 19 जून को निकाय चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 46 निकायों में  प्रधान पद के लिए कुल 177 महिलाएं चुनावी रण में उतरी हैं। 
18 नगर परिषद चुनाव के लिए 85 महिला उम्मीदवार हैं। 18 में से 7 नगर परिषदों का मेयर पद महिलाओं के लिए आरक्षित है। सात में से एक एससी महिला के लिए रिजर्व है। वहीं 28 नगर पालिकाओं में नौ महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जिसमें से तीन एससी महिला के लिए आरक्षित हैं। इसके लिए 92 महिलाएं चुनावी मैदान में हैं।
हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि 18 नगर परिषदों में कुल 456 वार्ड हैं। इन नगर परिषदों के अध्यक्ष पद के लिए 185 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, इनमें से 100 पुरुष तथा 85 महिलाएं हैं। पार्टी अनुसार स्थिति, भारतीय जनता पार्टी ने 14, आम आदमी पार्टी ने 18, इनेलो ने 15, बीएसपी ने 10, एलएसपी ने 4 और जजपा ने 4 उम्मीदवारों को नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए उतारा है। 
धनपत सिंह ने बताया कि नगर परिषद सदस्यों के लिए 1792 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, इनमें से 1076 पुरुष तथा 716 महिलाएं हैं। पार्टी अनुसार, भाजपा ने 102, आम आदमी पार्टी ने 47, इनेलो ने 16, बीएसपी ने 1 उम्मीदवार को नगर परिषद सदस्य चुनाव में उतारा है। 28 नगर पालिकाओं के कुल 432 वार्डों में 220 उम्मीदवार अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 128 पुरुष तथा 92 महिलाएं हैं। भाजपा ने 19, आम आदमी पार्टी ने 26, इनेलो ने 11, बीएसपी ने 7 और जजपा ने चार उम्मीदवारों को नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए उतारा है। नगर पालिका सदस्यों के लिए कुल 1301 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, इनमें से 783 पुरुष और 518 महिलाएं हैं। इसके लिए भाजपा ने 34, आम आदमी पार्टी ने नौ, इनेलो ने सात और बीएसपी ने एक उम्मीदवार को टिकट दिया है।