राज्यसभा चुनाव की घोषणा के बाद झारखंड की राजनीति गरमाई, कांग्रेस ने जताया एक सीट पर दावा
Jharkhand politics heats up after Rajya Sabha election announcement
घाटशिला। राज्यसभा के चुनाव के तारीखों का एलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। इसके साथ ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई।
झारखंड में भी दो सीट पर चुनाव होंगे। ऐसे में झारखंड की राजनीति में इसको लेकर तैयारी भी शुरू हो गई। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा के पूर्व सदस्य डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू ने कहा की चुनाव तारीखों के एलान के बाद झामुमो को भी अब जल्द घोषणा कर देना चाहिए।
कांग्रेस को जो सीट है उसे दे देना चाहिए ताकि कांग्रेस तैयारी कर सके। दो में एक सीट पर कांग्रेस का स्वभाविक दावा बनता है।
इसमें किंतु परंतु वाली कोई बात रहनी ही चाहिए। अगर झामुमो सीट शेयरिंग में देरी करती है तो फिर लोग सोचने में ये मजबूर होंगे की दाल में कुछ काला है।
इसलिए गठबंधन के मजबूती को ले झामुमो को आगे बढ़कर इसकी घोषणा करनी चाहिए। झारखंड में नेतृत्व झामुमो कर रहा है। राज्यसभा में कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए उसे सोचना चाहिए।