Zirakpur: जीरकपुर के वार्डों में AAP का दबदबा; देखें नगर परिषद चुनाव के वार्ड वाइज नतीजे, कांग्रेस-बीजेपी और अकाली का क्या हाल

जीरकपुर के वार्डों में AAP का दबदबा; यहां देखें नगर परिषद चुनाव के वार्ड वाइज नतीजे, कांग्रेस-बीजेपी और अकाली का क्या रहा हाल

 Zirakpur Nagar Council Ward Wise Result 2026 Aam Aadmi Party vs Congress

Zirakpur Nagar Council Ward Wise Result 2026 Aam Aadmi Party vs Congress

Zirakpur Nagar Council Result 2026: पंजाब निकाय चुनाव 2026 में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। चुनाव नतीजों में AAP की आंधी देखने को मिली। सुबह 8 बजे शुरू हुई वोटिंग की गिनती की शुरुवात से ही आम आदमी पार्टी ने बम्पर बढ़त बनाकर रखी और पार्टी सबसे आगे बनी रहे। AAP ने मोहाली नगर निगम के साथ-साथ जीरकपुर नगर परिषद में भी अपना परचम लहराया है। जीरकपुर के ज़्यादातर वार्डों में AAP ने जीत हासिल की है।

मोहाली नगर निगम चुनाव के वार्ड वाइज नतीजे; AAP ने इन वार्डों पर दर्ज की बड़ी जीत, जानें कांग्रेस और बीजेपी कहां-कहां जीती?

पंजाब इलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नतीजों के अनुसार, जीरकपुर नगर परिषद के कुल 31 वार्डों में से वार्ड 1, 2, 5, 6, 7, 9, 12, 15, 17, 19, 21, 23, 24, 25 और वार्ड 31 में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है। वहीं वार्ड 10, 11 और वार्ड 13 में कांग्रेस की जीत हुई है। इसके अलावा वार्ड 8, 18, 20 और वार्ड 26 में अकाली दल ने जीत हासिल की है। वहीं बीजेपी ने वार्ड 3, 4, 14 और 22 में जीत दर्ज की है। जबकि वार्ड 16 में निर्दलीय उम्मीदवार ने बाजी मारी है।

जीरकपुर के अन्य वार्डों की तस्वीर भी कुछ ही देर में स्पष्ट हो जाएगी। लेकिन सामने आए नतीजों से एक बात साफ है कि जीरकपुर नगर परिषद पर भी आप का कब्जा होने जा रहा है।

कौन उम्मीदवार कितने वोटों से जीता?

Zirakpur Nagar Council Result 2026

Zirakpur Nagar Council Result 2026

Zirakpur Nagar Council Result 2026

जीरकपुर के अन्य सभी वार्डों के नतीजे बहुत जल्द यहीं अपडेट किए जाएंगे, आप इसी पेज को रिफ्रेश करते रहें...

AAP का दबदबा कायम

मसलन आम आदमी पार्टी की राज्य में लहर अभी भी बरकरार है और आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आप के लिए यह एक अच्छा संकेत है। आम आदमी पार्टी ने पहले ही निकाय चुनाव में बम्पर जीत का दावा किया था। नतीजों के सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं-कार्यकताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। ढ़ोल-नगाड़े बजने शुरू हो गए हैं। जीत की खुशी में आप कार्यकर्ता डांस करते हुए एक-दूसरे के साथ गुलाल-अबीर की होली खेलते हुए देखे जा रहे हैं। इस बड़ी जीत पर पंजाब AAP प्रभारी मनीष सिसोदिया और मंत्री हरपाल चीमा भी थिरकते नजर आए।

पंजाब निकाय चुनाव में AAP 750 सीटों के पार; कांग्रेस दूसरे नंबर पर, निर्दलीयों से फाइट, अकाली दल और BJP का हुआ ये हाल

26 मई को कराई गई थी वोटिंग

गौरतलब है कि पंजाब में 26 मई को आठ नगर निगमों- मोहाली, बठिंडा, अबोहर, बरनाला, कपूरथला, मोगा, बटाला और पठानकोट के साथ 75 नगर परिषदों और 20 नगर पंचायतों के लिए मतपत्र (बैलेट पेपर) के माध्यम से वोटिंग कराई गई थी। बता दें कि पंजाब निकाय चुनाव के नतीजों को प्रदेश की सत्‍ता का सेमीफाइनल माना जा रहा है। क्योंकि पंजाब में अगले साल 2027 फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव है, ऐसे में निकाय चुनाव के नतीजे किसी भी पार्टी के लिए बेहद अहम हैं और उसका भविष्य तय करने वाले हैं।