पंचायती राज संस्थाओं में बीई, बीटेक, लॉ ग्रेजुएट और एमए पास युवाओं ने ठोकी ताल

पंचायती राज संस्थाओं में बीई, बीटेक, लॉ ग्रेजुएट और एमए पास युवाओं ने ठोकी ताल

Youths beat in Panchayati Raj Institutions

Youths beat in Panchayati Raj Institutions

जिला परिषद, ग्राम पंचायत, सरपंच और पंचों के चुनाव में शिक्षित युवा बदलेंगे गांवों की तस्वीर

अर्थ प्रकाश संवाददाता आदित्य शर्मा, पंचकूला, 20 अक्तूबर: हरियाणा के गांवों में शिक्षा का स्तर किस कदर बढ़ा है, इसका खुलासा पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में पूरे जोश के साथ हिस्सा ले रहे युवाओं का हौंसला देखते बनता है। अब की बार चुनाव की बागडोर पढ़े-लिखे नौजवानों के हाथ में होगी। दिलचस्प बात यह है कि चुनाव के मैदान में उतरे इन युवाओं में बीई, बीटेक से लेकर लॉ ग्रेजुएट, एमए, कॉमर्स ग्रेजुएट तक शामिल हैं। जिले के हर ब्लॉक में शिक्षित उम्मीदवारों के हाथ में गांवों के विकास की बागडोर होगी। शिक्षा स्तर और विकास के मामले में हाईटेक हुए गांवों की महिला शक्ति भी ताल ठोकने में पीछे नहीं हैं। ग्रेजुएट से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट इन महिलाओं ने गांवों की तस्वीर बदलने का जज्बा दिखाया है।
जिले में अब तक जिला परिषद के 10 वार्डों के अंतर्गत अब तक 56 नामांकन भरने वालों में 17 उम्मीदवार 12वीं पास हैं जबकि 12 ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार हैं।

यह पढ़ें: पंचायती राज संस्थानों में पिछड़ा वर्ग (ए) के राजनीतिक आरक्षण अधिकारों को मंजूरी दी गई

पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर हरियाणा सरकार द्वारा तैयार पोर्टल पर अब तक नामांकन दाखिल करने वाले जिला पंचकूला के पंचकूला, पिंजौर, बरवाला, मोरनी व रायपुर रानी खंडों का ब्यौरा दिया गया है। पोर्टल के मुताबिक जिला परिषद के पंचकूला के वार्ड 1 से 3 तक महिला चंचल शर्मा और वार्ड 4 से पुरूष उम्मीदवार सुनील कुमार ग्रेजुएट समेत वार्ड 5 से महिला उम्मीदवार रूचि शर्मा मास्टर ऑफ लॉ एलएलबी डिग्री लिए हुए हैं। वहीं इसी वार्ड में पिड़ा वर्ग बी से रितु बीएससी कैंडिडेट है। वार्ड 5 से सामान्य श्रेणी से हिमा देवी भी ग्रेजुएट हैं। दूसरी तरफ, वार्ड नंबर 6 से पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार बलविन्द्र सिंह मास्टर ऑफ लॉ एलएलएम है। इसी तरह महिला वार्ड 7 से सामान्य श्रेणी की महिला नीतू सिंगला ग्रेजुएट हैं, सामान्य श्रेणी से इसी वार्ड की मंदीप कौर भी ग्रेजुएट हैं जबकि पिछड़ा वर्ग से सुबलेश देवी सोशल वर्क में मास्टर डिग्री लिए हुए है। पंचकूला के वार्ड 9 की बात करें तो अनुसूचित जाति श्रेणी से माला रानी ने भी नामांकन दाखिल किया है। उनके पास मास्टर ऑफ एलएलएम की डिग्री है।

ब्लॉक समिति के 137 सीटों पर होगा चुनाव

पंचकूला ब्लॉक समिति के 137 सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा। जिनमें 70 पुरूष व 67 महिलाओं के वार्ड होंगे जो 21 अनुसूचित, 41 पिछड़ा वर्ग और 75 सामान्य व अन्य श्रेणियों के होंगे। शिक्षित उम्मीदवारों की बात करें तो वार्ड 7 में गांव शाहपुर से सामान्य श्रेणी से पोस्टग्रेजुएट खुशबू राणा ने नामांकन भरा है। वार्ड 8 के गांव खेतपराली से पिछड़ा वर्ग ए से बलजिन्द्र कुमार ग्रेजुएट हैं। मोरनी ब्लॉक के वार्ड नंबर 2 से सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवार अंजना शर्मा बीएड हैं। वहीं मोरनी के वार्ड नंबर 4 से प्रियंका देवी भी ग्रेजुएट डिग्री के साथ मैदान चुनावी मैदान में उतरेंगी। मोरनी के वार्ड नंबर 6 से निशा देवी के पास एमएससी साइंस की डिग्री है। इसी तरह वार्ड नंबर 1 पिंजौर से भवन जीत सिंह ग्रेजुएट हैं जो सामान्य श्रेणी से आते हैं। पिंजौर के वार्ड 2 से अनुसूचित जाति श्रेणी से शिव कुमार ग्रेजुएट हैं। वार्ड 6 से अनुसूचित जाति से सुनीता कुमार ग्रेजुएट है। जबकि पिंजौर के वार्ड 7 से संदीप चौधरी बीई-बीटेक की डिग्री लिए हुए हैं। इसी वार्ड से मंदीप चौधरी ने भी नामांन भरा है जो पिछड़ा वर्ग बी श्रेणी से हैं और उनके पास मास्ट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री भी है। पिंजौर के वार्ड 9 से गुरबचन सिंह बीसीए ने भी सामान्य श्रेणी से नामांन भरा है। इसी तरह वार्ड 10 से प्रोमिला शर्मा ने के पास बीए की डिग्री है। रायपुररानी के वार्ड 3 से अनुसूचित जाति के मामराज ग्रेजुएट हैं। रायपुररानी के वार्ड 8 से सामान्य श्रेणी से आशीष चुनावी मैदान में किस्मत आजमाएंगे जो बीकॉम गैजुएट हैं। इसी प्रकार रायपुररानी के वार्ड 10 से अमरजीत कौर ग्रेजुएट और स्वाती, स्वाती मास्टर डिग्री एमएससी की डिग्री है।

Also Read: हरियाणा मंत्रिमंडल ने पंचायती राज संस्थानों में पिछड़ा वर्ग (ए)को आरक्षण देने का किया निर्णय

पंच-सरपंच की 620 सीटों पर चुनाव

पंचकूला में 620 सीटों पर पंच-सरपंचों के चुनाव होंगे। जिनमें 341 पुरूष व 279 महिलाएं शामिल हैं। इनमें 148 उम्मीदवार 12वीं पास किए हुए हैं जबकि  11 उम्मीदवार ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट हैं। बरवाला ब्लॉक में बतौड़ पंचायत से ग्रेजुएट शिवानी राणा ने ताल ठोक दी है। वहीं बरवाला नंदला पंचायत से रीना ग्रेजुएट की पढ़ाई कर चुकी हैं। बरवाला की भगवानपुर पंचायत में ग्रेजुएट जितेन्द्र सिंह और भरौली में ग्रजुएट ज्योति भी मैदान में हैं। बुंगा पंचायत से अनीता साइंस ग्रेजुएट हैं। गांव खेतपराली से सरिता शर्मा कॉमर्स ग्रेजुएट, माणकटबरा से दविन्द्र सिंह वालिया ने बी कॉम  ग्रेजुएट हैं। इसी तरह रत्तेवाली पंचायत में धर्मपाल व गौरव गुप्ता, मोरनी ब्लॉक की भोज  जबयाल से साइंस ग्रेजुएट शिखा वर्मा मैदान में हैं। मोरनी के भोज कोटी से ग्रेजुएट हर्ष वर्धन, भोज कुदाना चन्दा शर्मा ग्रेजुएट बताई जा रही हैं। यहीं से राी देवी शर्मा एमए, भोज कुदाना ने तारा देवी आईटीआई शामिल हैं। मोरनी के भोज मटोर से पंच पाल ग्रेजुएट हैं। पंचकूला में 1189 सीटों पर पंच के चुनाव होंगे जिनमें शिक्षित युवाओं की भागीदारी होगी। बरवाला, मोरनी, रायपुररानी में 279 12वीं पास युवा हैं और 6 युवा ग्रेजुएट हैं।