जेवर के थोरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते युवक को सीने में मारी गोली, हालत गंभीर

जेवर के थोरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते युवक को सीने में मारी गोली, हालत गंभीर

1000255784

Youth shot in the chest over an old enmity in Jewar

जेवर। Youth shot in the chest over an old enmity in Jewar, कोतवाली क्षेत्र के थोरा गांव में रविवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर युवक के सीने में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को पड़ोसियों ने जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां उसकी बिगड़ती हालत को देखकर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है । सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

ग्रामीणों ने बताया कि गोविंद गांव से एयरपोर्ट और जेवर के लिए ऑटो रिक्शा चलता है। रविवार शाम महेश ऑटो रिक्शा लेकर गांव पहुंचा था। देर रात पुरानी रंजिश के चलते आरोपितों ने गाली-गलौज और झगड़ा शुरू कर दिया।

इसी बीच एक युवक ने तमंचे से गोविंदा के ऊपर फायर कर दिया गोली सीधे गोविंदा के सीने में लगी, जिसपर लहूलुहान गोविंद घटना स्थल पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा।

पड़ोसियों ने उसे जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डॉक्टर ने उसे ग्रेटर नोएडा के लिए रेफर कर दिया ग्रामीणों ने बताया कि आरोपित कुछ समय पहले भी इस तरह की घटना को अंजाम दे चुके हैं।