Trump Shouted at Netanyahu: 'तुम पूरी तरह पागल हो, जेल में होते'; ट्रंप ने इजरायल के PM नेतन्याहू को हड़काया

'तुम पूरी तरह पागल हो, अगर मैं न होता तो जेल में होते'; ट्रंप ने इजरायल के PM नेतन्याहू को हड़काया, इस बात पर फूटा गुस्सा

You are Totally Crazy Why Trump Shouted at Israel PM Netanyahu

You are Totally Crazy Why Trump Shouted at Israel PM Netanyahu

Trump Shouted at Netanyahu: मिडिल ईस्ट में ईरान के साथ जारी तनातनी के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू को कसके हड़काया है। एक्सियोस (Axios) की एक रिपोर्ट के अनुसार, लेबनान में इजरायल के आक्रामक हमलों को लेकर नेतन्याहू पर ट्रंप का गुस्सा फूटा। ट्रंप ने फोन पर बातचीत करते हुए नेतन्याहू को 'पूरी तरह पागल' तक कह दिया और यह तक कहा कि अगर मैं न होता तो तुम जेल में होते। इस बातचीत को लेकर एक अमेरिकी अधिकारी और अपने सूत्रों के हवाले से एक्सियोस ने बताया कि ट्रंप बहुत ज्यादा गुस्से में थे और वह नेतन्याहू पर चिल्ला रहे थे।

यह भी पढ़ें-

ट्रंप ने ईरान युद्ध के बीच चीन से मांगी मदद; होर्मुज स्ट्रेट से ईरानी नाकेबंदी हटाने में मदद करने को कहा, NATO देशों को कड़ी चेतावनी

'तुम पूरी तरह पागल हो, अगर मैं न होता तो जेल में होते'

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने PM बेंजामिन नेतन्याहू पर एहसान फ़रामोशी का आरोप लगाया और यह दावा किया कि उन्होंने नेतन्याहू को जेल जाने से बचाने में मदद की। ट्रंप का जेल वाला यह बयान नेतन्याहू के खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार मुकदमे को लेकर था। एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने गुस्से में नेतन्याहू से कहा, "तुम पूरी तरह से पागल हो। अगर मैं न होता तो तुम जेल में होते। मैं तुम्हारी जान बचा रहा हूं। अब हर कोई तुमसे नफरत करता है। इस वजह से हर कोई इजरायल से भी नफरत करता है।" आरोप है कि नेतन्याहू के आदेश पर इजरायल लगातर लेबनान में हमले करके सीजफायर को तोड़ रहा है। जिसके चलते ट्रंप नेतन्याहू पर इस कदर भड़के हुए हैं।

यह भी पढ़ें-

इजरायल के PM नेतन्याहू की मौत अफवाह; इधर ईरान बोला- अगर बच्चों का हत्यारा नेतन्याहू जिंदा तो पूरी ताकत से पीछा करेंगे और मारेंगे

ट्रंप ने चिल्लाते हुए कहा- 'तुम आखिर कर क्या रहे हो?'

रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप ने नेतन्याहू पर चिल्लाते हुए यह भी कहा- 'तुम आखिर कर क्या रहे हो?'... इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले मध्य पूर्व संघर्ष को समाप्त करने के लिए ईरान के साथ चल रही शांति वार्ता को प्रभावित करते हैं। बताया जाता है कि ट्रंप को हाल के दिनों में लगा कि नेतन्याहू जरूरत से ज्यादा लेबनान के खिलाफ आक्रामक रुख अपना रहे हैं। लेबनान की राजधानी बेरुत पर धमकियों के अलावा, इजरायल दक्षिणी लेबनान में भी अपना जमीनी अभियान बढ़ा रहा है। ट्रंप इस बात से नाराज थे क्योंकि लेबनान में आक्रामक रुख अपनाने से से ईरान के साथ अमेरिका की शांति वार्ता खतरे में पड़ रही थी।

यह भी पढ़ें-

इजरायल PM के बयान से दुनिया में खलबली; नेतन्याहू की चेतावनी- ईरान के साथ किसी भी वक्त खत्म हो सकता सीजफायर, सेना अलर्ट

ट्रंप बोले- इज़रायल अलग-थलग पड़ जाएगा

एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने बेरूत पर हमले की इजरायली योजना पर भी रोक लगा दी है। उन्होंने PM बेंजामिन नेतन्याहू से कहा है कि लेबनानी राजधानी पर होने वाले इजरायली हमलों से दुनियाभर में इज़रायल और भी ज़्यादा अलग-थलग पड़ जाएगा। ज्ञात रहे कि Iran लेबनान में इज़रायल के हमलों की वजह से अमेरिका के साथ चल रही बातचीत को तोड़ने की धमकी देता रहा है। ईरान का कहना है कि लेबनान में इजरायल के हमले उसे मंजूर नहीं। हमले पूरी तरह से रुकने चाहिए। बता दें कि अमेरिका और इजरायल से युद्ध के खिलाफ लेबनान ने ईरान का साथ दिया था।

यह भी पढ़ें-

ट्रंप और इजरायल PM नेतन्याहू में बहस? अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने बयान में साफ की तस्वीर, ईरान पर लगाया यह बड़ा आरोप, पढ़ें