योगी सरकार का बड़ा तोहफा: गोंडा में 424 सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण

योगी सरकार का बड़ा तोहफा: गोंडा में 424 सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण

Capture cm news yogi gift sadak chaudi

Yogi Government's Big Gift

Yogi Government's Big Gift: आगामी दिनों में यूपी के गोंडा जिले की सड़कों पर आवाजाही काफी सुगम होगी। यहां सड़कों पर काम होने जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों समेत अन्य मार्गों की 424 सड़कों के नवीनीकरण और मरम्मत के लिए योगी सरकार ने 75.4 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है। इसके लिए 15 करोड़ रुपये से अधिक पहली किश्त जारी कर दी गई है। शीघ्र ही 143.71 किमी लंबी सड़कों को नवीनीकरण शुरू कर दिया गया। लोक निर्माण विभाग टेंडर प्रक्रिया पूरी करने में लगा है।

ग्रामीण क्षेत्रों समेत अन्य क्षतिग्रस्त और गड्ढायुक्त सड़कों के दिन बहुरने वाले हैं। प्रदेश सरकार की ओर से प्रथम किश्त के रूप में लोक निर्माण विभाग को 15 करोड़ से अधिक रुपये जारी कर दिए गए हैं। धन मिलने के बाद सभी विकास खंडों के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित 418 सड़क व अन्य जिला मार्ग के छह सड़कों के नवीनीकरण का काम शुरू कराने का रास्ता साफ हो गया है। जिसमें करीब 143.71 किलोमीटर सड़क शामिल है।

मरम्मत और नवीनीकरण के बाद सुगम हो जाएगा यातायात

लोक निर्माण विभाग टेंडर जारी कर सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण कराएगा। मरम्मत के बाद टूटी सड़कों की हालत में सुधार आएगा। आने जाने वालों को परेशानी का सामना नहीं करना होगा। कार्य आवंटन के बाद मरम्मत कार्य पूरा करने का समय भी निर्धारित किया जाएगा। टिकरी बाजार से तिवारी पुरवा मार्ग, गौरैया संपर्क मार्ग, लक्ष्मण पुर का टिकरी संपर्क मार्ग, परसापुर धनवा संपर्क मार्ग से पाण्डेय पुर संपर्क मार्ग, कल्याण पुर संपर्क मार्ग समेत अन्य स्थानों पर क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत होगी। इनमें ग्रामीण सड़को के अन्य जिला मार्गों (ओडीआर) सड़क भी शामिल है।

जिले में इन सड़कों का होगा कायाकल्प

अन्य जिला मार्गों (ओडीआर) की छह सड़कें 97 लाख से अधिक की स्वीकृति हुई है जिनके लिए 9.11 लाख जारी हुए है। जिसमें निर्माण खंड और प्रांतीय खंड की तीन-तीन सड़कें शामिल हैं। इनमें मनकापुर भत्ता मार्ग से तेंदुआ रानीपुर होते हुए इटैला खुर्द छपिया मंदिर मार्ग, गोण्डा अयोध्या मार्ग से रामपुर खरहंटा होलापुर वाया मोतीगंज डुमरियाडीह मार्ग, सीबीएन मार्ग दुर्जनपुर से घाचा बीकापुर सेमराशेखपुर चौखड़िया मार्ग, कटरा किशुनदासपुर अकबरपुर मैनपुर दुर्जनपुर चौराहा मार्ग समेत अन्य शामिल है। वहीं ग्रामीण सड़को में बभनगांव, तांबेपुर, पाल्हापुर संपर्क मार्ग, खिराभा, गोविंद पारा, भदुवातरहर मार्ग समेत अन्य का सामान्य मरम्मत और नवीनीकरण की कार्य शामिल है।

जल्द ही शासन से और भी कार्य स्वीकृत होकर आएंगे

लोक निर्माण विभाग अधीक्षण अभियंता योगेंद्र सिंह ने बताया कि साल 2025-26 को लेकर नवीनीकरण और मरम्मती करण की कार्य योजना शासन को भेजी गई थी। शासन स्तर से परीक्षण के बाद स्वीकृति मिल गई है। जिले में इन सड़कों की नवीनीकरण व मरम्मत कराई जाएगी। निर्माण खंड व प्रांतीय खंड के सक्षम अधिकारी टेंडर प्रक्रिया को पूरा करा रहे हैं। जल्द ही शासन से और भी कार्य स्वीकृत होकर आएंगे।