Yamuna water level crosses danger mark in Delhi after heavy rains

नई दिल्ली: पहाड़ों में बारिश के बाद यमुना का जलस्तर फिर बढ़ा, नदी का पानी खतरे के निशान से पहुंचा ऊपर 

Yamuna water level crosses danger mark in Delhi after heavy rains

Yamuna water level crosses danger mark in Delhi after heavy rains

नई दिल्ली- पहाड़ों पर लगातार बारिश के कारण दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु 204.50 मीटर को पार कर गया है। केंद्रीय जल आयोग की वेबसाइट के अनुसार, पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर सोमवार दोपहर तीन बजे 203.48 मीटर से बढ़कर मंगलवार शाम छह बजे 204.94 मीटर हो गया। रात आठ बजे तक जलस्तर 205.12 मीटर पर पहुंच गया। मौजूदा जलस्तर खतरे के निशान 205.39 मीटर को पार कर गया है। 

नदी के किनारे निचले इलाकों में बाढ़ आ सकती है
हरियाणा के यमुनानगर जिले में हथिनीकुंड बैराज पर 30,153 क्यूसेक का प्रवाह दर्ज किया गया, जो मानसून के मौसम के दौरान मध्यम माना जाता है। दिल्ली सरकार के सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि नदी के किनारे के निचले इलाकों में बाढ़ आ सकती है लेकिन स्थिति गंभीर होने की संभावना नहीं है।

हिमाचल प्रदेश में रविवार से भारी बारिश हो रही है
हिमाचल प्रदेश में रविवार से ही भारी बारिश हो रही है। इससे कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई है। जुलाई के मध्य में दिल्ली को अभूतपूर्व जलप्लावन और बाढ़ से जूझना पड़ा। इतना ही नहीं 13 जुलाई को नदी का पानी रिकॉर्ड स्तर 208.66 मीटर पर पहुंच गया।

बाढ़ से करोड़ों का नुकसान
दिल्ली में बाढ़ के कारण 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बाढ़ से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. 10 जुलाई से लगातार 8 दिनों तक नदी खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर बहती रही। दिल्ली में यमुना के पास के निचले इलाकों में लगभग 41,000 लोग रहते हैं। ये इलाके संवेदनशील माने जाते हैं।