Woman killed on suspicion of being a witch in Tripura
BREAKING
हिमाचल में बड़ा हादसा; मंडी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, इतने लोगों की मौत, 20 यात्री घायल, कई गंभीर, अफरा-तफरी मची हरियाणा में IAS-HCS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; सरकार ने अतिरिक्त चार्ज सौंपा, जानिए किस अफसर को क्या? देखिए लिस्ट 'ईरान में तेहरान शहर तुरंत खाली करें सभी लोग'; अमेरिका ने बयान जारी कर दुनियाभर में मचाई खलबली, ट्रंप ने ईरान को दे डाली धमकी चलती बाइक पर कपल का जानलेवा इश्क; बीच सड़क युवक से लिपटकर पेट्रोल टंकी पर बैठी लड़की, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 53,500 का चालान दिल्ली को मिला नया हेल्थ केयर मॉडल; 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों से एक छत के नीचे मिलेंगी सभी स्वास्थ्य सुविधाएं

त्रिपुरा में डायन होने के शक में महिला की हत्या, आठ गिरफ्तार

Woman killed on suspicion of being a witch in Tripura

Woman killed on suspicion of being a witch in Tripura

Woman killed on suspicion of being a witch in Tripura- त्रिपुरा के खोवई जिले में एक 45 वर्षीय आदिवासी महिला के 'डायन' होने के संदेह में उसका अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने कौशल्या घाटवाल का अपहरण कर लिया, उसकी हत्या कर दी और उसके शव को चंपाहोर पुलिस थाने के तहत लेंगटीबाड़ी गांव में एक परित्यक्त टैंक में फेंक दिया।

घटना गुरुवार रात की है। पुलिस ने शव बरामद कर शुक्रवार देर रात सभी आठों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों में पीड़िता की सास-ससुर और पति भी शामिल है, जो इस मामले के मुख्य आरोपी है।

पुलिस प्रवक्ता और सहायक पुलिस महानिरीक्षक ज्योतिस्मान दास चौधरी ने कहा कि स्थानीय अदालत ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

गौरतलब है कि जादू-टोना, काला जादू पूर्वोत्तर क्षेत्र में काफी प्रचलित है।