बिहार की राजनीति में हलचल: क्या नीतीश सरकार में होगा बड़ा बदलाव?
Will There Be a Major Change in the Nitish Government?
पटना। Will There Be a Major Change in the Nitish Government? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इस्तीफा अगले दो से तीन दिनों के भीतर होने की संभावना है।
इस्तीफे से पहले ही यह चर्चा तेज हो गई है कि जदयू इस बार नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह दे सकता है। कुछ ऐसे युवा विधायक, जो पहली बार जीतकर आए हैं, उन्हें भी मौका मिल सकता है।
वर्तमान में जदयू कोटे के मंत्री रहे हैं अनुभवी चेहरे
वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव के बाद बनी सरकार में नीतीश कुमार के साथ जदयू कोटे से आठ मंत्रियों ने शपथ ली थी।
इन सभी नेताओं का पहले से मंत्री रहने का अनुभव रहा है। इनमें विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, सुनील कुमार और जमा खान शामिल हैं।
इनमें से कई नेता नीतीश कुमार के कोर ग्रुप का हिस्सा माने जाते हैं। विजय कुमार चौधरी कई महत्वपूर्ण विभाग संभाल चुके हैं, जबकि बिजेंद्र प्रसाद यादव 2005 से लगातार सरकार में मंत्री रहे हैं।
श्रवण कुमार भी कई बार मंत्री रह चुके हैं। लेसी सिंह और अशोक चौधरी भी अनुभवी नेताओं में गिने जाते हैं, वहीं सुनील कुमार का यह दूसरा कार्यकाल है।
कई मंत्रियों के पास दो से तीन विभागों का प्रभार
वर्तमान में जदयू कोटे के कई मंत्रियों के पास एक से अधिक विभागों की जिम्मेदारी है। ऐसे में नए मंत्रिमंडल में उनके कार्यभार को कम किया जा सकता है और सामाजिक व क्षेत्रीय समीकरणों के आधार पर विभागों का पुनर्वितरण संभव है।
विजय कुमार चौधरी के पास जल संसाधन, भवन निर्माण, संसदीय कार्य और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग हैं। बिजेंद्र प्रसाद यादव ऊर्जा, वित्त, वाणिज्यकर तथा योजना एवं विकास विभाग संभाल रहे हैं।
श्रवण कुमार के पास ग्रामीण विकास और परिवहन विभाग हैं, जबकि सुनील कुमार शिक्षा एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग के प्रभारी हैं।
जदयू से जीतकर आए नए चेहरे
वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में जदयू से कई नए चेहरे जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। इनमें बरबीघा से डॉ. कुमार पुष्पंजय, बड़हरिया से इंद्रदेव सिंह, सिकटा से समृद्ध वर्मा, त्रिवेणीगंज से सोनम रानी सरदार हैं।
इनके अलावा नरकटिया से विशाल कुमार, शिवहर से श्वेता गुप्ता, सुरसंड से नागेंद्र राउत, कुशेश्वरस्थान से अतिरेक कुमार, कोमल सिंह, आदित्य कुमार, ऋतुराज कुमार, मांजरिक मृणाल, अभिषेक आनंद, नाचिकेता, पप्पू कुमार वर्मा और रुहेल रंजन जैसे नाम शामिल हैं।
संभावना जताई जा रही है कि इन नए चेहरों में से कुछ को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है, जिससे सरकार में नई ऊर्जा और संतुलन लाने की कोशिश की जाएगी।