आज गुड न्यूज देगा आरबीआई या सस्ते ब्याज के लिए और करना होगा इंतजार?

आज गुड न्यूज देगा आरबीआई या सस्ते ब्याज के लिए और करना होगा इंतजार?

RBI MPC April 2024

RBI MPC April 2024

नई दिल्ली। RBI MPC Meet Update: 3 अप्रैल 2024 से आरबीआई की पहली तीन दिवसीय मौद्रिक नीति बैठक (RBI Monetary Policy Meet 2024) शुरू हुई थी।

यह चालू वित्त वर्ष की पहली बैठक है। इस बैठक में रेपो रेट (Repo Rate) के अलवा कई महंगाई दर से संबंधित कई फैसले लिए जाते हैं। आज बैठक में लिए गए फैसलों का एलान किया जाएगा।

आज 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये केंद्र बैंक के गवर्नर (RBI Governer) द्वारा फैसलों का एलान किया जाएगा। एमपीसी बैठक में सबकी नजर रेपो रेट पर होती है। अगर रेपो रेट में कटौती की जाती है तो इसका मतलब है कि लोन की ईएमआई भी कम हो जाएगी।

बता दें कि हर दो महीने में एमपीसी बैठक (RBI Monetary Policy Meet) होती है। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्र बैंक के गवर्नर करते हैं। वर्तमान में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास (RBI Governer-Shaktikant Das) हैं।

पिछले 1 साल से रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आखिरी बार फरवरी 2023 में रेपो रेट को 6.5 फीसदी किया था। उसके बाद बैठक ने रेपो रेट को स्थिर रखने का फैसला लिया था। इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि रेपो रेट (Repo Rate April 2024) को स्थिर रखा जाएगा।

देश में महंगाई को कंट्रोल करने के लिए रेपो रेट में बदलाव नहीं किया जाता है। इस बैठक में देश के आर्थिक आंकड़ों, महंगाई दर आदि पर फोकस किया जाता है और इन्हीं के आधार पर फैसला लिया जाता है।

रेपो रेट क्या होता है? (What is Repo Rate)

देश के सभी बैंक केंद्र बैंक से कर्ज लेते हैं। केंद्र बैंक जिस दर पर कर्ज देता है उसे दर को रेपो रेट कहा जाता है। अगर रेपो रेट में कटौती होती है तो लोन की ईएमआई कम हो जाती है। वहीं, अगर रेपो रेट में इजाफा होता है तो लोन की ईएमआई बढ़ जाती है। बैंक रेपो रेट के आधार पर ही लोन की ईएमआई में बदलाव करती है।

बता दें कि रेपो रेट के बढ़ जाने से मनी फ्लो कम जाता है। वहीं रेपो रेट में कटौती से मनी फ्लो भी बढ़ जाता है।