Why is green color worn in Sawan?
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

सावन में क्यों पहना जाता है हरा रंग?, देखें क्या है खास

Sawan100

Why is green color worn in Sawan?

श्रावण यानि सावन का महीना, जो भगवान शिव को समर्पित है। ऐसा कहा जाता है यह माह भोलेनाथ को अति प्रिय है। इस साल सावन की शुरुआत 22 जुलाई से होगी और समापन 19 अगस्त को होगा। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस मास  में देवों के देव महादेव अपने ससुराल पृथ्वीलोक पर आते हैं। यह महीना शंकर भगवान की पूजा और अभिषेक के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।

इन कारणों से पहना जाता है सावन में हरा रंग
सावन का महीना प्रकृति से जुड़ा होता हैं और हरा प्रकृति का रंग है। इसके साथ ही इस दौरान भारी बारिश की वजह से हर तरफ हरियाली छाई रहती है। वहीं, यह रंग प्रकृति का रंग होने के साथ-साथ सौभाग्य से जुड़ा होता है। ऐसा कहा जाता है कि इस रंग के जरिए लोग प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता को भी दर्शाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भोलेनाथ को हरा रंग बेहद प्रिय है, जिस वजह से सावन के दौरान हरा रंग पहना जाता है।

इस पूरे माह महिलाएं हरे रंग की चूडय़िां और साड़ी पहनती हैं, जिससे जीवन में शुभता का आगमन होता है। इसके साथ ही महिलाएं इस दौरान मेहंदी भी लगाती हैं, जो हरे रंग की होने की वजह से शुभ मानी जाती है।

शिव जी पूजा मंत्र
1. ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम।
उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

2. शम्भवाय च मयोभवाय च नम: शंकराय च मयस्कराय च नम: शिवाय च शिवतराय च।।
ईशान: सर्वविध्यानामीश्वर: सर्वभूतानां ब्रम्हाधिपतिमहिर्बम्हणोधपतिर्बम्हा शिवो मे अस्तु सदाशिवोम।।

यह पढ़ें:

गुप्त नवरात्र पर जरूर करें मां काली की पूजा, देखें क्या है खास

देवशयनी एकादशी के दिन इस विधि से करें शालिग्राम जी की पूजा, देखें क्या है खास

मासिक दुर्गाष्टमी पर ऐसे पाएं पापों से मुक्ति, देखें क्या है खास