कौन है राजू कलाकार? सोशल मीडिया ने बना दिया स्टार, अब अंजलि अरोड़ा के साथ आयेंगे नज़र

कौन है राजू कलाकार? सोशल मीडिया ने बना दिया स्टार, अब अंजलि अरोड़ा के साथ आयेंगे नज़र

राजू कलाकार अब कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे।

 

anjali arora: सोशल मीडिया सेलेब्स से ज्यादा आम लोगों के लिए एक बड़ा हथियार बन गया है। आम लोग सोशल मीडिया के जरिए खूब पॉपुलर हो रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से 'दिल पे चलाई छुरियां' गाने पर वीडियो बनाकर वायरल हो रहे राजू कलाकार इसका एक बड़ा उदाहरण बन गए हैं। राजू कलाकार अब कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे।

कौन है राजू कलाकार?

राजू कलाकार (Raju Kalakar), जिनका असली नाम राजू भट्ट है, एक साधारण कठपुतली कलाकार हैं जो गुजरात के सूरत में रहते हैं। वह राजस्थान के नागौर में जन्मे और फिर गुजरात आकर बसे। राजू तब अचानक स्टार बन गए जब उन्होंने सोशल मीडिया पर ‘दिल पे चलाई छुरियां’ गाते हुए एक वीडियो पेश किया, जिसमें उन्होंने दो छोटे पत्थरों को ताल बजाने वाले वाद्ययंत्र की तरह इस्तेमाल किया उनका दर्दभरा अंदाज़, टूटा हुआ दिल और ईमानदार अभिनय लाखों लोगों के दिल को छू गया। वीडियो पर दसियों करोड़ व्यूज़ आने लगे । राजू कलाकार की सादगी, आत्मीयता और कला की सच्ची भावना ने सोशल मीडिया को एक नया रूप दिया है। 16 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका उनका वीडियो यह साबित करता है कि “जब दिल से गाया जाए, तो पत्थर भी सुरों में बदल जाते हैं। फनी मीम्स, रील्स, मशहूर हस्तियों द्वारा रिएक्शन्स... सबकुछ हुआ और इस तरह एक आम आदमी एक इंटरनेट सेंसेशन बन गया।

जब सोनू निगम से हुई मुलाकात

उनकी यह खासियत केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रही। भारत के प्रसिद्ध गायक सोनू निगम ने भी उनके हुनर की सराहना की और T‑Series के सहयोग से उनके साथ ‘दिल पे चलाई छुरियां’ पर एक विशेष कोलैब वीडियो तैयार किया इस वीडियो में राजू की पत्थरों की ताल और सोनू निगम की मधुर आवाज एक साथ गूंजती दिखाई दी। फैन्स ने इसे “कोलैब ऑफ द ईयर” बना दिया। आपको बता दे कि सोनू निगम की आवाज में एक बार फिर फिल्म 'बेवफा सनम' का गाना 'दिल पे चलाई छुरियां' रिलीज होने वाला है। ये गाना 14 जुलाई को रिलीज होगा जिसमें राजू कलाकार, अंजलि अरोड़ा, सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर राजन अरोड़ा, दीपक गर्ग और ऋषभ शुक्ला भी दिखाई देंगे। मेकर्स ने अपकमिंग सॉन्ग का टीजर रिलीज कर दिया है जिसमें सभी स्टार्स को गाने पर झूमते देखा जा सकता है।