जब CM योगी की बहन से मिलीं PM मोदी की बहन, एक दूसरे को लगाया गले, चेहरे पर झलक रही थी खुशी
BREAKING
'हिंदू लड़कियां नंगे होकर पैसा कमाएंगी...' अनिरुद्धाचार्य और प्रेमानंद के बाद अब साध्वी ऋतंभरा के वीडियो पर विवाद, यहां पूरा बयान सुनिए उपराष्ट्रपति के चुनाव की घोषणा; इलेक्शन कमीशन ने जारी किया पूरा शेड्यूल, इस तारीख को वोटिंग, देश का अगला उपराष्ट्रपति कौन? CM नीतीश कुमार का एक और बड़ा ऐलान; बिहार में शिक्षा विभाग के इन कर्मियों का मानदेय दोगुना किया, चुनाव से पहले फैसला सस्ता हुआ LPG सिलेंडर; आज 1 अगस्त से घट गई इतनी कीमत, जानिए इस राहत के बाद अब जेब से कितने रुपये खर्च करने होंगे ट्रंप ने बदला अपना फैसला; भारत पर 25% टैरिफ 7 दिन टाला, आज 1 अगस्त से लागू होना था, पाकिस्तान पर 19% टैरिफ लगाया

जब CM योगी की बहन से मिलीं PM मोदी की बहन, एक दूसरे को लगाया गले, चेहरे पर झलक रही थी खुशी

PM Modi Sister Met CM Yogi Adityanath Sister

PM Modi Sister Met CM Yogi Adityanath Sister

ऋषिकेश : PM Modi Sister Met CM Yogi Adityanath Sister: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बहन बसंती बेन अपने पति हंसमुख भाई मोदी के साथ पौराणिक नीलकंठ महादेव मंदिर के दर्शन के लिए पहुंची। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बहन शशि पयाल के साथ उनकी चाय की दुकान पर जाकर मुलाकात की।

प्रधानमंत्री की बहन ने ब्रह्मपुरी स्थित श्रीराम तपस्थली आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास महाराज से भी आशीर्वाद लिया।

प्रधानमंत्री मोदी की बहन बसंती बेन अपने पति हंसमुख भाई मोदी के साथ गुरुवार को श्रावण मास में नीलकंठ धाम में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजन के लिए पहुंची। इस दौरान उन्होंने मंदिर में महादेव का जलाभिषेक कर परिवार व देश की सुख समृद्धि की कामना की।

बसंती बेन ने इसके बाद नीलकंठ मंदिर से कुछ दूरी पर स्थित पार्वती मंदिर के पास उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बहन शशि पयाल से भी मुलाकात की। कुलक्षेम पूछने के बाद उन्होंने शशि से विस्तार से बातचीत की। शशि के साथ बिताए पलों को बसंती बेन ने मोबाइल में भी कैद किया।

बसंती बेन अपने पति और साथियों के साथ ब्रह्मपुरी स्थित श्रीराम तपस्थल आश्रम में पहुंच कर महामंडलेश्वर दयाराम दास से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।

ऋषिकेश भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता शाह इस यात्रा में पूरे समय उनके साथ रही। उन्होंने ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री की बहन के साथ बिताए पल उनके लिए यादगार हैं। उन्होंने कहा कि बसंती बने की सोच भी दूरगामी है, कविता ने बताया कि बसंती बने अपने पति के साथ दो दिन से हरिद्वार में थीं गुरुवार को नीलकंठ महादेव के दर्शन करने के बाद शाम को हरिद्वार वापस लौट गई हैं।

यह पढ़ें:

गौरीकुंड हादसे में तीन शव बरामद, 19 लोग लापता, सीएम धामी ने कंट्रोल रूम से संभाला मोर्चा

नैनीताल के होटल में मिला महिला पर्यटक का शव, पति फरार; मुरादाबाद के दंपती ने लिया था कमरा

देहरादून में कूड़ेदान में महिला का शव मिलने से प्रशासन में हड़कंप, पुलिस की जांच शुरू