Sukesh Chandrashekhar Case : महाठग सुकेश के इस चौथे ख़त में ऐसा क्या लिखा है की दिल्ली की राजनीति में आया भूकंप, जानिए पूरी खबर
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

Sukesh Chandrashekhar Case : महाठग सुकेश के इस चौथे ख़त में ऐसा क्या लिखा है की दिल्ली की राजनीति में आया भूकंप, जानिए पूरी खबर

 Sukesh Chandrashekhar Case

Sukesh Chandrashekhar Case

नई दिल्ली।  Sukesh Chandrashekhar Case : मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में कई महीनों से पूर्वी दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर पत्र लिखकर दिल्ली की राजनीति में भूचाल ला रहे हैं. इस बीच महाथग सुकेश चंद्रशेखर का चौथा पत्र भी दिल्ली की राजनीति में नया भूचाल ला सकता है, क्योंकि उन्होंने जेल प्रशासन पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं.

बताया पत्नी की जान भी खतरे में

सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को लिखे ताजा और चौथे पत्र में अपनी और अपनी पत्नी दोनों की जान को खतरा बताया है. इसके साथ ही उन्होंने किसी और जेल में ट्रांसफर करने की मांग की है. इतना ही नहीं उन्होंने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है।

यह पढ़ें: Polygraph Test: भाजपा ने यह क्या माँग कर दी, सीएम अरविंद केजरीवाल, सत्येंद्र जैन और सुकेश का पॉलीग्राफ टेस्ट हो : BJP

सुकेश ने जताई हत्या की आशंका!

कुल मिलाकर सुकेश चंद्रशेखर ने पत्र में जो लिखा है, वह यह है कि जेल में ही उनकी हत्या की जा सकती है। इस बाबत सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को पत्र लिखकर दूसरी जेल में ट्रांसफर की मांग की है. यह ताजा पत्र दिल्ली की राजनीति में भूचाल ला सकता है, क्योंकि दिल्ली नगर निगम चुनाव की तारीख का ऐलान हो चुका है और ताजा पत्र से दिल्ली की सियासत गर्म हो सकती है.

सीआरपीएफ जवानों पर लगे आरोप

एलजी विनय कुमार सक्सेना के नाम लिखे इस पत्र में सुकेश ने लिखा है कि जेल की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने उनके साथ मारपीट की.

यह पढ़ें: जैकलीन फर्नांडिस की ED ने जानें कितने करोड़ की संपत्ति की कुर्क, सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हैं मामला

पत्र में सुकेश ने उपराज्यपाल से उन्हें जल्द से जल्द दूसरी जेल में स्थानांतरित करने का आग्रह किया है, क्योंकि उनकी जान को खतरा है। इस पत्र के जरिए सुकेश ने अपनी पत्नी को किसी और जेल में भेजने की भी मांग की है. आपको बता दें कि नया लेटर उन्होंने अपने वकील के जरिए भेजा है.

गौरतलब है कि 200 करोड़ के बवाल के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर मंडोली एक के बाद एक पत्र लिखकर दिल्ली की राजनीति को गर्म कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने अपने लिखे पत्र में दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन पर 10 करोड़ रुपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप लगाया था.