West Indies team announced: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम घोषित, धाकड़ बल्लेबाज की वापसी
BREAKING
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले पंचकूला पुलिस पूरी तरह अलर्ट, 9 इंटर स्टेट बॉर्डर नाकों समेत सभी 18 नाकों पर सुरक्षा के मद्देनजर निगरानी बढ़ाई अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले में बड़ा खुलासा, ऊधमसिंह नगर के सात शिक्षण संस्थानों पर FIR दर्ज हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी के बीच हरियाणा की सियासत गर्म, कांग्रेस के 5 बागी विधायकों को PM मोदी के मंच से भाजपा का बड़ा संदेश हरिद्वार से वृंदावन तक 400 किमी की कांवड़ यात्रा, संत प्रेमानंद महाराज के अभिषेक के लिए गंगाजल लेकर निकले युवा लखनऊ में निकली श्रीजगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की सेवा और दिया एकता का संदेश

West Indies team announced: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम घोषित, धाकड़ बल्लेबाज की वापसी

West Indies team announced: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम घोषित

West Indies team announced: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम घोषित, धाकड़ बल्लेबाज की

West Indies team announced: नई दिल्ली। वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अपने टीम की घोषणा कर दी है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को खेला जाना है। इस मुकबाले से एक दिन पहले वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की। इस टीम में वनडे सीरीज में खेलने वाले ही ज्यादातर खिलाड़ी हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में भी यही टीम खेलने उतरेगी।

भारत के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 सीरीज से लिए विंडीज टीम की घोषणा की गई। 16 सदस्यीय टीम में बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर की वापसी हुई है। वहीं चोटिल चल रहे शेल्डन काटरेल टीम चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। फाबियान एलेन ने निजी कारणों की वजह से सीरीज का हिस्सा नहीं हैं।

भारत के साथ पांच टी20 मुकाबले खेलने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ भी वेस्टइंडीज की टीम को खेलना है। शुक्रवार को इन दोनों ही सीरीज के लिए टीम की घोषणा की गई। 16 सदस्यीय टीम में से ही 13 खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड के खिलाफ रखा जाएगा। भारत के खिलाफ 29 जुलाई से 7 अगस्त के बीच टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। जबकि न्यूजीलैंड के साथ 10 से 14 अगस्त के बीच सीरीज खेली जाएगी।

West Indies team announced: वेस्टइंडीज की टी20 टीम

रोवमेन पोवेल, निकोलस पूरन (कप्तान) शिमरोन हेटमायर, डोमनिक ड्रेक, शेमार ब्रूक, जेसन हेल्डर, कायले मिल्स, ब्रैंडन किंस, अल्जारी जोसेफ, अकील हुसेन,डेवोन थामस, ओडिन स्मिथ, रोमारियो शेफर्ड, हेडन वाल्श, कीमो पाल, ओबेड मैकाय,