BREAKING
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले पंचकूला पुलिस पूरी तरह अलर्ट, 9 इंटर स्टेट बॉर्डर नाकों समेत सभी 18 नाकों पर सुरक्षा के मद्देनजर निगरानी बढ़ाई अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले में बड़ा खुलासा, ऊधमसिंह नगर के सात शिक्षण संस्थानों पर FIR दर्ज हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी के बीच हरियाणा की सियासत गर्म, कांग्रेस के 5 बागी विधायकों को PM मोदी के मंच से भाजपा का बड़ा संदेश हरिद्वार से वृंदावन तक 400 किमी की कांवड़ यात्रा, संत प्रेमानंद महाराज के अभिषेक के लिए गंगाजल लेकर निकले युवा लखनऊ में निकली श्रीजगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की सेवा और दिया एकता का संदेश

लखनऊ में निकली श्रीजगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की सेवा और दिया एकता का संदेश

1000263339

Grand Rath Yatra of Lord Jagannath held in Lucknow

लखनऊ। Grand Rath Yatra of Lord Jagannath held in Lucknow, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गुरुवार को लखनऊ में श्रीजगन्नाथ की भव्य शोभा यात्रा में अपना योगदान दिया। इस्कॉन मंदिर (गोल्फ सिटी) का श्रीजगन्नाथ जी महाराज की भव्य शोभायात्रा के अवसर पर आयोजित समारोह को उन्होंने संबोधित भी किया।

उप मुख्यमंत्री पाठक ने कहा कि महाप्रभु श्रीजगन्नाथ जी महाराज ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश को एक सूत्र में पिरोया है। देश के चारों कोने में विराजमान महाप्रभु सभी की रक्षा करते हैं। जगन्नाथ शब्द संस्कृत के दो शब्दों के मेल से बना है। जगत (ब्रह्मांड) और नाथ (स्वामी)। महाप्रभु पूरे ब्रह्मांड के स्वामी हैं।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने रविंद्रालय (चारबाग) में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि श्रीजगन्नाथ जी महाराज की कृपा हम सभी पर है। वे ब्रह्माण के स्वामी हैं। उन्होंने कहा कि मानव जन्म बहुत मुश्किल से मिलता है तो हमें इसका सदुपयोग करना चाहिए। जरूरतमंदों की भलाई करें और प्रभु के चरणों में अपना शीश नवाएं।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि इस्कॉन मंदिर के माध्यम से पूज्य संतजनों के श्रीमुख से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने इस सफल आयोजन की सभी को हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर भक्तिपदम सौरभ प्रचारक स्वामी जी महाराज, प्रेम हरिनाम प्रभु, अध्यक्ष, इस्कॉन मंदिर अपरिमेय श्याम दास, अचिंत्य रुपाणी माताजी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

किया रथ संचालन, सफाई सेवा

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक महाप्रभु की रथ यात्रा में भी सम्मिलित हुए। उन्होंने रथ के संचालन एवं रास्ते की साफ सफाई में भी सेवा की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन हम सभी में एक नई ऊर्जा का संचार करते हैं।