लोगों तक नही पहुंच रही कल्याणकारी योजनाएं: सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया

लोगों तक नही पहुंच रही कल्याणकारी योजनाएं: सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया

लोगों तक नही पहुंच रही कल्याणकारी योजनाएं: सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया

लोगों तक नही पहुंच रही कल्याणकारी योजनाएं: सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया

राजनीतिक बदलाखोरी निंदनीय, कहा कि जिन्होने ऐसा किया  लोगों ने उन्हे खारिज कर दिया

बाबा जीवन सिंह की जयंती पर नगर कीर्तन में शामिल हुए

मजीठा/04सितंबर: शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने आज कहा है कि आम आदमी पार्टी के कार्यकाल के दौरान समाज के गरीब और वंचित वर्गों को भारी जुर्माने और दंड से परेशान किया जा रहा है।

सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने बाबा जीवन सिंह की जंयती पर नगर कीर्तन के अवसर पर इस हलके के गांव अबदल में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार परकाश सिंह बादल की अगुवाई वाली सरकार के समय समाज कल्याण योजनाओं को अक्षरक्ष लागू किया गया था। उन्होने कहा, ‘‘ हम आटा-दाल योजना, शगुन योजना और बुढ़ावा पेंशन योजना जैसी नई योजनाओं को लागू किया था। उन्होने कहा कि अब आप पार्टी की सरकार ने आंशिक सब्सिडी वाली बिजली आपूर्ति रियायत दी है, लेकिन इसके साथ पेनल्टिी और जुर्माना भी लगाया है, जिससे इस योजना के पीछे की भावना को समाप्त कर दिया गया है ’’।

इस बारे में अन्य जानकारी देते हुए सरदार मजीठिया ने कहा कि आप पार्टी की सरकार कुछ भी ठोस करने के बजाय नकली प्रचार करने में अधिक विश्वास रखती है, और यह सभी महिलाओं को 1000 रूपया प्रति माह देने, बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी, संविदा कर्मचारियों को नियमित करने के किसी भी वादे को पूरा करने में नाकाम रही है ’’। उन्होने कहा कि इसके बावजूद सरकार लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए पेड न्यूज पर हर महीने करोड़ो रूपये खर्च कर रही है।

पिछली सरकार द्वारा शुरू की गई बदलाखोरी की राजनीति के बारे में बोलते हुए वरिष्ठ  अकाली नेता सरदार मजीठिया  ने कहा कि ‘‘ बदलाखोरी की राजनीति से कुछ भी सकारात्मक नही होता है। वास्तव में यह अपराधियों पर पलटवार करता हॅै, जैसा कि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बारे में देखा जा सकता है, जो पिछले विधानसभा चुनावोें में लड़ी गई दोनों सीटों से हारने के बाद विदेश से नही लौट रहे हैं। उन्होने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिद्धू को भी एक मामले में दोषी ठहराया गया है और वह पटियाला जेल में सजा काट रहे हैं।

पूर्व मंत्री ने पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों से लिए गए गहन फीडबैक के बाद अकाली दल में व्यापक बदलावों का भी स्वागत किया। उन्होने कहा कि बदलते समय को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने पार्टी के संगठनात्मक ढ़ांचे के साथ साथ चुनावी राजनीति दोनों में नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का फैसला लिया है। उन्होने कहा , ‘‘ यह पार्टी को मजबूत करने में एक अहम भूमिका निभाएगा’’। उन्होने प्रत्येक चुनाव में एक परिवार एक टिकट के सिद्धांत का पालन करने के पार्टी के फैसले का भी स्वागत किया।

सरदार मजीठिया ने बाबा जीवन सिंह के अद्धितीय बलिदान के बारे में भी विस्तार से बात की तथा उन्हे अमर शहीद बताया। उन्होन बाबा जीवन सिंह की जंयती की 361वीं जयंती पर निकाले जा रहे नगर कीर्तन को भी अपनी शुभ कामनाएं दीं और इस नेक काम के लिए पूर्व मंत्री गुलजार सिंह रणीके का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री गुलजार सिंह रणीके,वरयाम सिंह नंगल और एस.जी.पी.सी के सदस्य जोध सिंह समरा भी उपस्थित थे।