शादी में ये कैसा रोना: दुल्हन को देख रोने लगा दूल्हा, आंखों से टपके आंसू, सब हैरान
BREAKING
हरियाणा के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां बढ़ीं; भीषण ठंड के चलते शिक्षा विभाग का फैसला, सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे, पढ़िए चंडीगढ़ में महिलाओं को हिप्नोटाइज कर लूट-पाट करते; पुलिस ने 5 शातिर दबोचे, बातों में फंसाकर सोने के गहने और नकदी लूट लेते थे पंजाब में स्कूलों का समय बदला; जबरदस्त ठंड और शीतलहर के चलते फैसला, 21 जनवरी तक लागू रहेगी यह नई टाइमिंग, पढ़िए 'पापा बहुत बड़े कर्जे में हैं'..; वोट डालकर लौट रहे अक्षय कुमार से लड़की ने लगाई मदद की गुहार, फिर अक्षय ने जो किया, वो देखिए IPS शत्रुजीत कपूर को ITBP चीफ बनाया गया; हरियाणा के चर्चित DGP रहे, अब संभालेंगे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की कमान

शादी में ये कैसा रोना: दुल्हन को देख रोने लगा दूल्हा, आंखों से टपके आंसू, सब हैरान

Wedding Scene Viral

Wedding Scene Viral

Wedding Scene Viral : आपने अबतक कई शादियां अटेंड की होंगी और देखी भी होंगी| आपकी खुद की भी हुई होगी| लेकिन जरा ये बताएं कि शादी में क्या दूल्हा भी रोता है? क्योंकि शादी में जब विदाई होती है तो दुल्हन जरूर रोती देखी जाती है| क्योंकि उसका घर छूट रहा होता है, वह अपनों से दूर हो रही होती है| इधर दूल्हा तो मस्त-मगन होता है| लेकिन अब शादी की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो कि बेहद अलग है| दुल्हन खुश और दूल्हा रोते हुए देखा जा रहा है| बतादें कि, यह नजारा अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है|

दुल्हन की एंट्री पर दूल्हा रोने लगा...

सोशल मीडिया (Social Media) पर इस पूरे नजारे को कैद करने वाले वायरल वीडियो में दिखता है कि दूल्हा एक ओर खड़ा हुआ है और दुल्हन के आने का इंतजार कर रहा है| फिर क्या थोड़ी ही देर बाद दूल्हे का इंतजार खत्म होता है और होती है दुल्हन की शानदार एंट्री| दुल्हन दूल्हे के सामने साधरण तरीके से सामने नहीं आती है| वीडियो में दिखता है कि कई लड़कियां कई सारे दुपट्टे पकड़कर खड़ी हैं और फिर धीरे-धीरे एक-एक दुपट्टा हटता है और इसके बाद नजर आती है दुल्हन| जो कि बेहद ही प्यारी और सुन्दर लग रही होती है| वहीं, जब दुल्हन दूल्हे के सामने आ जाती है तो दूल्हे के आंखों में आंसू आ जाते हैं|

दूल्हा इमोशनल क्यों हो गया....

फिलहाल, दूल्हा इमोशनल क्यों हो गया? ये तो पता नहीं लेकिन उसका रोना लोगों को हजम नहीं हुआ| लोग दंग रह गए कि आखिर दूल्हा क्यों रो रहा है| फिलहाल, दूल्हे का रोना कैमरे में ऐसे कैद हुआ है कि अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है| इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'makeupbyneetuantil' ने शेयर किया है|

देखें ....