Weather update Heavy Rain in Delhi NCR
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

दिल्ली NCR में भारी बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत

Weather update Heavy Rain in Delhi NCR

Weather update Heavy Rain in Delhi NCR

नई दिल्ली- बुधवार की सुबह दिल्ली एन.सी.आर. कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया था। बारिश से भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने 22 और 23 अगस्त को कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई थी। इस दौरान अधिकतम तापमान 33-36 डिग्री के बीच रहेगा। इसके साथ ही तीन साल बाद सोमवार अगस्त माह का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया।

अगस्त में मई-जून जैसी गर्मी खूब पसीना बहाती है। आपको बतादें कि, तीन साल बाद सोमवार रिकॉर्ड पर अगस्त का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। दिल्ली के कुछ इलाकों में तापमान 39 डिग्री के पार पहुंच गया। चिलचिलाती धूप और गर्मी के कारण पूरे दिन लोगों का हाल बेहाल रहा। अगस्त में सबसे गर्म दिन का सर्वकालिक रिकॉर्ड 12 अगस्त 1987 को 42 डिग्री था।