मौसम अलर्ट: 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी, अगले 12 घंटे रहेंगे अहम
Weather Alert: Heavy rain and thunderstorm warning
नई दिल्ली। Weather Alert: Heavy rain and thunderstorm warning, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश के 22 राज्यों में तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। अगले 12 घंटों के भीतर इन क्षेत्रों में गरज और चमक के साथ झमाझम बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके प्रभाव से आगामी 7 दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में मानसून काफी सक्रिय रहेगा और बारिश की गतिविधियां तेज होंगी।
ओडिशा के कई हिस्सों में आज अत्यंत भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। वहीं, इसके विपरीत अगले 6-7 दिनों में दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत, पश्चिम-मध्य भारत और उत्तर-पश्चिम के मैदानी इलाकों में बारिश का दौर थोड़ा धीमा रहेगा।
-1784071360560.jpg)
इन 22 राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके साथ ही आगामी दिनों में दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में भी तेज बारिश का अलर्ट है।
पूर्वोत्तर राज्यों की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश को लेकर लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।

दिल्ली-एनसीआर: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में इस पूरे सप्ताह आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। आज आसमान में बादल तो दिखेंगे, लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा और बारिश की कोई विशेष उम्मीद नहीं है।
उत्तर प्रदेश: यूपी के कई जिलों में आज भारी बारिश और तूफान की आशंका है। इनमें राजधानी लखनऊ, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, हरदोई, शाहजहांपुर, बाराबंकी, फतेहपुर, रायबरेली, कानपुर, इटावा, जालौन, बांदा, आगरा, औरैया और हमीरपुर शामिल हैं। प्रयागराज में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बिहार: बिहार के किशनगंज और अररिया जिलों में आज तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, समस्तीपुर, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सारण, जमुई, बांका, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, सहरसा, बेगूसराय, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी और सीतामढ़ी में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि, राजधानी पटना, गया और नालंदा में आसमान साफ रहेगा। पटना का आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, कटनी, शहडोल, सतना, रीवा, सिंगरौली, सीधी, धार, झाबुआ, अलीराजपुर और मंदसौर में आज भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 40-60 किमी प्रति घंटे की गति से धूल भरी आंधी भी चल सकती है। वहीं, भोपाल, विदिशा, रायसेन, दमोह, सागर, जबलपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना आदि जिलों में मौसम साफ रहेगा। भोपाल में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
-1784071448576.jpg)
हिमाचल प्रदेश: पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में पूरे हफ्ते जोरदार बारिश होने की संभावना है। आज राजधानी शिमला, कुफरी, सुंदरनगर, भुंतर, कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर, ताबो, जोत, मुरारी देवी और नेरी में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 37 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान जताया गया है।
उत्तराखंड: उत्तराखंड के बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। दूसरी ओर, अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर, टिहरी गढ़वाल और पौड़ी गढ़वाल में आसमान पूरी तरह से साफ रहने वाला है। राजधानी देहरादून में आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।