सुप्रीम कोर्ट में हंगामे के मामले में दो लॉ छात्र गिरफ्तार, सीजेआई के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप

सुप्रीम कोर्ट में हंगामे के मामले में दो लॉ छात्र गिरफ्तार, सीजेआई के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप

1000262195

Two law students arrested over the ruckus in the Supreme Court

नई दिल्ली। Two law students arrested over the ruckus in the Supreme Court, सीजेआई के खिलाफ अपशब्द और कोर्टरूम में हंगामा करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस ने लॉ के दो छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही दिल्ली के तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।

समाचार एजेंसी एएनआई की जानकारी के मुताबिक, लखनऊ यूनिवर्सिटी के लॉ के थर्ड ईयर के छात्र प्रबल प्रताप सिंह (24) और लखनऊ यूनिवर्सिटी के लॉ के सेकंड ईयर के छात्र चंद्र भान (23) को अरेस्ट किया गया है। दोनों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने आदि कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच के बाद मंगलवार रात को गिरफ्तार किया गया।

NCR News - 2026-07-15T075532.024

प्रबल प्रताप को सुप्रीम कोर्ट में बदतमीजी के बाद गिरफ्तार किया गया। 

उल्लेखनीय है कि तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में यह एफआईआर सुप्रीम कोर्ट सिक्योरिटी के स्टाफ के बयान के आधार पर दर्ज की गई है। बता दें कि यह घटना 10 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट के कोर्ट नंबर 13 में SLP नंबर 31367/2026 (प्रबल प्रताप और अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य) की सुनवाई के दौरान घटित हुई थी।

प्रबल प्रताप सिंह यादव स्वयं अपना केस लड़ रहे थे। सुनवाई के दौरान उन्होंने अदालत की कार्यवाही में बाधा डाली। उन्होंने CJI के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की और बेंच पर कागज फेंक दिए, जिससे कुछ समय के लिए कार्यवाही बाधित हुई थी।