भगवान बिरसा मुंडा जैसे वीरों से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए: प्राचार्य डॉ पशुपतिनाथ मिश्र
BREAKING
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का कहर भी जारी है। इससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। वहीं, मौसम विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान की भी संभावना है। बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। वहीं, मौसम विभाग की तरफ से कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही, कई जगहों पर बिजली कड़कने की भी बात कही गई है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश: प्रदेश के इस हिस्से में 9 से 11 जुलाई के बीच कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, 12 और 13 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही, तेज बिजली कड़कने की भी चेतावनी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश:मौसम विभाग की तरफ से प्रदेश के इस हिस्से में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 10 और 11 जुलाई को कई जगहों पर बारिश हो सकती है। वहीं, 12 से 15 जुलाई के बीच कई जगहों पर छिटपुट बारिश हो सकती है। इन दिनों में बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है। आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी मौसम विभाग ने 9 से 13 जुलाई के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही, कई जगहों पर बिजली कड़कने के साथ ही तेज बारिश हो सकती है। प्रदेश के निचले हिस्से में जलभराव होने से लोगों को सावधान रहने का अलर्ट जारी किया गया है। प्रेम विवाह की जिद में 220 केवी हाई-वोल्टेज टावर पर चढ़ी युवती, चार घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने सुरक्षित उतारा 61 IAS-IPS अधिकारियों का तबादला; गृह मंत्रालय का बड़ा फेरबदल, चंडीगढ़ से 3 अफसरों का ट्रांसफर, नए कौन आए, देखें लिस्ट हिंद-प्रशांत में भारत की नई रणनीति, ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया के साथ रक्षा व समुद्री सुरक्षा सहयोग होगा और मजबूत कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, मालपा और लामारी के बीच सड़क बंद, चीन सीमा से संपर्क टूटा

भगवान बिरसा मुंडा जैसे वीरों से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए: प्राचार्य डॉ पशुपतिनाथ मिश्र

Heroes like Lord Birsa Munda

Heroes like Lord Birsa Munda

हरियाणा संस्कृत विद्यापीठ में मनाया जनजातीय गौरव सप्ताह

15 नवंबर से 26 नवंबर तक मनाया गौरव सप्ताह

पलवल। दयाराम वशिष्ठ: Heroes like Lord Birsa Munda: हरियाणा संस्कृत विद्यापीठ, बघौला, पलवल में 15 नवंबर से 26 नवंबर तक जनजातीय समाज के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, जाति और धर्म के रक्षक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया गया।

Heroes like Lord Birsa Munda

कार्यक्रम के दौरान 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया गया तथा फिट इंडिया कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं गायन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता व कविता पाठ का आयोजन किया गया। जिनमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और शानदार प्रस्तुति दी। विद्यापीठ के प्राचार्य डॉ पशुपतिनाथ मिश्र तथा अन्य वरिष्ठ प्राध्यापक-प्राध्यापिकाओं, डॉ ऊषा पंडित, डॉ रंजना गुप्ता , डॉ छोटू कुमार मिश्र, डा राजकुमार मिश्र, डॉ राधावल्लभ शर्मा ने अपने विचार प्रकट किये।

प्राचार्य जी ने विश्व के सबसे लंबे लिखित भारतीय संविधान का महत्व बताते हुए यह भी कहा कि हमें अपनी सभ्यता और संस्कृति का विधान भी नहीं भूलना चाहिए। भगवान बिरसा मुंडा जैसे वीरों से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए तथा स्वस्थ जीवन के लिए सात्विक भोजन, ध्यान और प्राणायाम पर बल देना चाहिए। गायन प्रतियोगिता में कु० अंजली, भाषण प्रतियोगिता में कु० सुंनृता एवं जितेंद्र कुमार, कविता पाठ में कु० सुधा तथा योग में कु० भारती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।