Water level of Markanda river in Kurukshetra decreased: कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी का जलस्तर घटा: 24 घंटे में साढ़े 4 हजार क्यूसेक पानी कम हुआ, 100 गांव अभी भी प्रभावित

कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी का जलस्तर घटा: 24 घंटे में साढ़े 4 हजार क्यूसेक पानी कम हुआ, 100 गांव अभी भी प्रभावित

undefined

Water level of Markanda river in Kurukshetra decreased:

Markanda river in Kurukshetra decreased: कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में मारकंडा नदी का जलस्तर लगातार कम हो रहा है। पिछले 24 घंटों में नदी से साढ़े 4 हजार क्यूसेक पानी कम हुआ है। हालांकि, प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

रविवार रात को मारकंडा में 17,677 क्यूसेक पानी था। नदी खतरे के निशान 256 मीटर से 0.35 मीटर नीचे बह रही थी। सोमवार सुबह साढ़े 6 बजे जलस्तर घटकर 14,007 क्यूसेक हो गया। इस समय नदी डेंजर लेवल से 0.45 मीटर नीचे है।

जलबेहड़ा साइफन पर मारकंडा अभी भी खतरे के स्तर से ऊपर है। यहां नदी हाई फ्लड लेवल से 7 फुट ऊपर बह रही है। रविवार शाम को साइफन पर 12,750 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। बीबीपुर झील में पानी का प्रवाह कम हुआ है। साइफन में करीब 1,000 क्यूसेक पानी की कमी आई है।

कुरुक्षेत्र जिले के तीन ब्लॉक में कुल 100 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें शाहाबाद के 63, लाडवा के 7 और पिहोवा के 30 गांव शामिल हैं। बाढ़ से जिले में 23,574 एकड़ फसल प्रभावित हुई है। किसान ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर फसल नुकसान का विवरण दर्ज करा रहे हैं। प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटा हुआ है।