Former BCCI President I.S. Bindra passes away, a major loss to cricket administration

क्रिकेट प्रशासन को बड़ी क्षति, पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष आई.एस. बिंद्रा का निधन

Former BCCI President I.S. Bindra passes away, a major loss to cricket administration

Former BCCI President I.S. Bindra passes away, a major loss to cricket administration

Former BCCI President I.S. Bindra passes away, a major loss to cricket administration- चंडीगढ़I पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष, वरिष्ठ क्रिकेट प्रशासक और पूर्व आईएएस अधिकारी इंदरजीत सिंह बिंद्रा (आई.एस. बिंद्रा) का 84 वर्ष की आयु में नई दिल्ली में निधन हो गया। उनके निधन से भारतीय क्रिकेट प्रशासन को अपूरणीय क्षति पहुंची है।

आई.एस. बिंद्रा ने 1993 से 1996 तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उनके कार्यकाल को भारत में क्रिकेट के व्यावसायीकरण के दौर की शुरुआत के रूप में देखा जाता है। उन्होंने जगमोहन डालमिया के साथ मिलकर 1987 और 1996 क्रिकेट विश्व कप के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाई थी।

मोहाली स्थित पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) स्टेडियम के निर्माण और विकास में आई.एस. बिंद्रा का योगदान ऐतिहासिक रहा। उन्हीं के प्रयासों से यह स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के मानचित्र पर उभरा।

बीसीसीआई अध्यक्ष रहते हुए 1993 में मोहाली में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेला गया था।

बिंद्रा 1974 में पटियाला के उपायुक्त रहे और 1975 में वे पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने। बाद में 1978 में उन्होंने पीसीए अध्यक्ष का पद संभाला, जहां उनके कार्यकाल के दौरान कई अंतरराष्ट्रीय मैचों का सफल आयोजन हुआ।

क्रिकेट प्रशासन में उनके दूरदर्शी फैसलों और प्रबंधन क्षमता के कारण उन्हें आज भी भारतीय क्रिकेट में व्यवसायिक क्रांति का सूत्रधार माना जाता है।