Wait, our government will be formed in Jharkhand and Maharashtra
BREAKING
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का कहर भी जारी है। इससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। वहीं, मौसम विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान की भी संभावना है। बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। वहीं, मौसम विभाग की तरफ से कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही, कई जगहों पर बिजली कड़कने की भी बात कही गई है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश: प्रदेश के इस हिस्से में 9 से 11 जुलाई के बीच कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, 12 और 13 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही, तेज बिजली कड़कने की भी चेतावनी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश:मौसम विभाग की तरफ से प्रदेश के इस हिस्से में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 10 और 11 जुलाई को कई जगहों पर बारिश हो सकती है। वहीं, 12 से 15 जुलाई के बीच कई जगहों पर छिटपुट बारिश हो सकती है। इन दिनों में बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है। आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी मौसम विभाग ने 9 से 13 जुलाई के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही, कई जगहों पर बिजली कड़कने के साथ ही तेज बारिश हो सकती है। प्रदेश के निचले हिस्से में जलभराव होने से लोगों को सावधान रहने का अलर्ट जारी किया गया है। प्रेम विवाह की जिद में 220 केवी हाई-वोल्टेज टावर पर चढ़ी युवती, चार घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने सुरक्षित उतारा 61 IAS-IPS अधिकारियों का तबादला; गृह मंत्रालय का बड़ा फेरबदल, चंडीगढ़ से 3 अफसरों का ट्रांसफर, नए कौन आए, देखें लिस्ट हिंद-प्रशांत में भारत की नई रणनीति, ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया के साथ रक्षा व समुद्री सुरक्षा सहयोग होगा और मजबूत कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, मालपा और लामारी के बीच सड़क बंद, चीन सीमा से संपर्क टूटा

इंतजार कीजिए, झारखंड और महाराष्ट्र में हमारी सरकार बनेगी : मनोहर लाल  

Wait, our government will be formed in Jharkhand and Maharashtra

Wait, our government will be formed in Jharkhand and Maharashtra

Wait, our government will be formed in Jharkhand and Maharashtra- पंचकूला। झारखंड के दूसरे और अंतिम चरण में 38 सीटों और महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर बुधवार को वोट डाले गए। चुनाव परिणाम 23 नवंबर को सामने आएंगे। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने दावा किया है कि दोनों राज्यों में सहयोगी दलों के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। 

मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की जीत से कार्यकर्ता उत्साहित हैं और उत्साह का वातावरण बना है। महाराष्ट्र और झारखंड में हम सरकार बनाने जा रहे हैं। बस "72 घंटे का इंतजार कीजिए"।

मनोहर लाल आज प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में हिस्सा लेने के लिए यहां पहुंचे थे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "आज पंचकूला स्थित भाजपा कार्यालय ‘पंचकमल’ में हरियाणा भाजपा की कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुआ। बैठक में संगठन पर्व सदस्यता अभियान, संगठनात्मक विषयों समेत संगठन को और सशक्त बनाने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत एवं व्यापक चर्चा और समीक्षा हुई।

बैठक से बाहर निकलने के दौरान मीडिया द्वारा हरियाणा विधानसभा की नई इमारत पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस मामले से जुड़ा फैसला गृह मंत्रालय के अधीन आता है। इस बात पर आम सहमति बन गई है कि हरियाणा की अपनी अलग विधानसभा होनी चाहिए, क्योंकि इसकी जरूरत है। मौजूदा भवन, जो दोनों राज्यों की विधानसभाओं के लिए है, मूल रूप से संयुक्त पंजाब के लिए बनाया गया था। हरियाणा विधानसभा का भवन पहले छोटी विधान परिषद के लिए था, और सीटों की संख्या बहुत कम थी। अब बढ़ती मांग और सीमाओं के कारण हरियाणा को एक नए विधानसभा भवन की जरूरत है।

केंद्र सरकार में बिजली मंत्रालय की भी जिम्मेदारी संभाल रहे मनोहर लाल ने एक सवाल के जवाब में कहा है कि नए विभाग का दायित्व मिला है। तीन महीने में केंद्र की योजनाओं को लेकर बैठक करेंगे। बैठक में समीक्षा की जाएगी और कुछ परिवर्तन करने की जरूरत पड़ी तो किया जाएगा।