Visas of 6 pilgrims from Fatehabad who went on Nankana Sahib:ननकाना साहिब यात्रा पर गए फतेहाबाद के 6 श्रद्धालुओं का वीजा रद्द, वाघा बॉर्डर से लौटाए
BREAKING
शैक्षिक उत्कृष्टता समारोहः संत निरंकारी शैक्षणिक संस्थानों द्वारा गौरवशाली उपलब्धियों का भव्य उत्सव आयोजित  CM नायब सैनी की डॉक्टरों से अपील; कहा- जनता को दिक्कत हो रही, डॉक्टर अपनी हड़ताल वापस लें, 4 में से 3 मांगे सरकार ने मानी हाईवे पर चलती कार के ऊपर गिरा प्लेन; क्रैश लैंडिंग का वीडियो दुनियाभर में वायरल, देखिए फ्लोरिडा में कैसे हुआ भयावह हादसा चंडीगढ़ में भीषण सड़क हादसा; 2 दोस्तों की बाइक रोड पर खड़ी गाड़ी से टकराई, 1 की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर, घर जा रहे थे दोनों ठंड की ठिठुरन में ज़रूरतमंदों को राहत; निधि स्ट्रेंथ हेल्थ एंड एजुकेशन फ़ाउंडेशन ने विंटर किट बांटे, हज़ार से अधिक लोगों तक पहुंचाई मदद

ननकाना साहिब यात्रा पर गए फतेहाबाद के 6 श्रद्धालुओं का वीजा रद्द, वाघा बॉर्डर से लौटाए

Nankana Sahib

Visas of 6 pilgrims from Fatehabad who went on Nankana Sahib:


Visas of 6 pilgrims from Fatehabad who went on Nankana Sahib: गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के अवसर पर पाकिस्तान स्थित ननकाना साहिब यात्रा पर गए 6 श्रद्धालुओं का वाघा बॉर्डर पर भारतीय इमिग्रेशन विभाग ने वीजा रद्द कर दिया। इनमें फतेहाबाद जिले के मनजीत सिंह रतिया, कुलदीप सिंह मेहमड़ा, चरणजीत सिंह समेत तीन अन्य श्रद्धालु शामिल है। दस्तावजों में कमी के चलते उन्हे पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं दी गई।

इस दौरान पाकिस्तान इमिग्रेशन विभाग की लापरवाही सामने आई। ननकाना साहिब पहुंचने वाले भारतीय श्रद्धालुओं के पासपोर्ट पर अधिकारियों ने वर्ष 2025 की जगह गलती से 2026 की मुहर लगा दी। जिसके बाद इमिग्रेशन विभाग ने तुरंत मुनादी कर सभी श्रद्धालुओं को बुलाया


व पासपोर्ट पर लगी गलत मोहर को सहीकर पुनः स्टांप किया। हरियाणा से कुल 92 सिख श्रद्धालुओं को हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी से गुरु नानक देव जी के गुरपर्व उत्सव में भाग लेने के लिए पाकिस्तान का वीजा जारी हुआ था। इनमें से फतेहाबाद के 41 श्रद्धालुओं को वीजा प्राप्त हुआ। जांच में गृह मंत्रालय की रिपोर्ट में कुछ दस्तावेजों की अपूर्णता के कारण 6 श्रद्धालुओं के वीजा पर रोक लगा दी गई।