Vikas' body reaches India, he died in America: भारत पहुंचा विकास का शव, अमेरिका में हुई थी मौत, पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड पर लगा था आरोप

भारत पहुंचा विकास का शव, अमेरिका में हुई थी मौत, पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड पर लगा था आरोप

Kauld

Vikas' body reaches India, he died in America

Vikas' body reaches India, he died in America: कैथल जिले के कौल गांव के 40 वर्षीय विकास की मौत अमेरिका में हो गई थी। अमेरिका में हुई विकास की मौत के बाद आज उसका शव अमेरिका से भारत पहुंचा है। आज सुबह विकास का उनके पैतृक गांव कौल में अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने विकास की पत्नी और उसके प्रेमी सोनू पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल मृतक की मां और बेटी अमेरिका में ही हैं। घटना ने क्षेत्र में शोक की लहर है।

जानकारी अनुसार, कल देर शाम विकास का शव दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा। इसके बाद उसे रात को ही गांव में रोक लिया गया। आज सुबह कौल गांव में विकास का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पूंडरी के विधायक सतपाल जांबा भी कई गणमान्य व्यक्तियों के साथ मौजूद रहे। अंतिम संस्कार के दौरान माहौल गमगीन रहा और लोगों ने नम आंखों से विकास को अंतिम विदाई दी।

विकास की मां कृष्ण देवी के अनुसार, विकास तीन साल पहले अपनी पत्नी और बेटी के साथ बेहतर भविष्य की तलाश में अमेरिका गया था। इस पर उन्होंने 80 लाख रुपए खर्च किए थे। विकास की मां ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर फतेहपुर के सोनू और राहड़ा के गुरमीत सहित कई लोगों पर अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है।

उन्होंने बताया कि विकास और उनकी पत्नी एक साल तक सामान्य जीवन जी रहे थे। फिर उनकी मुलाकात सोनू से हुई, जो उनके घर आने-जाने लगा और विकास की पत्नी को बहन बनाकर राखी बंधवाई। इसके बाद सोनू और विकास की पत्नी के बीच प्रेम संबंध शुरू हो गया। इसी के चलते उसके बेटे की हत्या कर दी गई। अमेरिका की पुलिस फिलहाल मामले की जांच में लगी है।

विकास की मां और बेटी अभी अमेरिका में ही हैं, जो कुछ समय बाद भारत आएंगी। इस बीच, अमेरिका में रह रहे भारतीयों ने कहा है कि विकास की मां और बेटी को फिलहाल अमेरिका में ही रखा जाएगा और विकास के बीमा क्लेम के पैसे मिलने के बाद ही उन्हें भारत भेजा जाएगा।