पंचकूला में निर्माण सामग्री चोरी गिरोह का भंडाफोड़, एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने 2 आरोपी दबोचे

पंचकूला में निर्माण सामग्री चोरी गिरोह का भंडाफोड़, एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने 2 आरोपी दबोचे

1000256219

Gang stealing construction material busted in Panchkula

Gang stealing construction material busted in Panchkula, पंचकूला पुलिस की एंटी व्हीकल थेफ्ट (एवीटी) टीम ने चंडीमंदिर थाना क्षेत्र के अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में निर्माणाधीन प्लॉटों से स्टील कॉलम, बीम और अन्य निर्माण सामग्री चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि सेक्टर-28 निवासी एक व्यक्ति ने 20 मई 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित उनके और उनके परिचित के निर्माणाधीन प्लॉट से अज्ञात लोग स्टील कॉलम, बीम, सीढ़ियों के ढांचे समेत अन्य निर्माण सामग्री चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। मौके पर मौजूद सुरक्षा गार्ड और एक मजदूर ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपी तीन स्टील पिलर, एक मोबाइल फोन और एक चाकू मौके पर छोड़कर फरार हो गए। बाद में जांच में पता चला कि प्लॉट से पहले ही बड़ी मात्रा में निर्माण सामग्री चोरी की जा चुकी थी।

पंचकूला पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

2 आरोपियों की गिरफ्तारी एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने कार्रवाई करते हुए गांव नगल निवासी गौरव उर्फ गोला को गिरफ्तार किया। पुलिस रिमांड के दौरान उसकी निशानदेही पर गांव डंडारडू निवासी प्रवीण कुमार उर्फ लक्की को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी गौरव उर्फ गोला की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया पिकअप वाहन भी बरामद कर लिया गया। दोनों आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार मामले में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।