चंडीगढ़ में लैंडमार्क अस्पताल के डाॅक्टर और स्टाफ पर चलेगा मुकदमा; इलाज में लापरवाही का मामला

1000256197

Case to be registered against doctors and staff of Landmark Hospital in Chandigarh

चंडीगढ़। इलाज में लापरवाही से जुड़े एक मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपित डाक्टर के खिलाफ जिला अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। दो साल पहले बुजुर्ग महिला अमरजीत कौर की सेक्टर-33 स्थित लैंडमार्क अस्पताल के डाॅक्टर परमिंदर सिंह व अन्य स्टाफ की लापरवाही के कारण मौत हो गई थी।

अमरजीत कौर के बेटे सुखविंदर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने डाॅ.परमिंदर सिंह व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी। उन्होंने डाॅ.परमिंदर पर इलाज के दौरान गंभीर लापरवाही बरतने और मरीज की हालत बिगड़ने के बाद सरकारी अस्पताल को जरूरी मेडिकल रिकार्ड उपलब्ध न कराने के आरोप लगाए थे

चंडीगढ़ प्रशासन ने इस मामले में एक मेडिकल नेग्लिजेंस कमेटी गठित की थी जिसने जांच में इन आरोपों को सही पाया था। इसी जांच रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस ने कार्रवाई की थी--
 आरोप है कि पुलिस ने लैंडमार्क अस्पताल के डाॅ. हरसिमरन सिंह, डाॅ. वरुण कुमार और अस्पताल के मालिक एसपीएस चावला को बचाने के लिए उन्हें चार्जशीट से बाहर निकाल दिया th