Vikas Bharat Sankalp Yatra seems to be changing

Haryana : विकसित भारत संकल्प यात्रा से बदला-बदला नजर आ रहा है हरियाणा, शहरों व गांवों के 3284  स्थलों पर लोगों को मिली है सरकार की योजनाओं की जानकारियां

Vikas-Bharat-Sankalp-Yatra-

Vikas Bharat Sankalp Yatra seems to be changing, people have got information about government scheme

Vikas Bharat Sankalp Yatra seems to be changing : चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए देशभर में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रति हरियाणा में लोगों के बढ़ते उत्साह से हरियाणा बदला- बदला नजर आ रहा है। यात्रा में 22 लाख 50 हजार से अधिक लोग भागीदारी कर चुके है, जिसमें 9 लाख 31 हजार से अधिक महिलाओं भी यात्रा से जुड़ी हैं और 18 लाख 56 हजार 352 लोगों ने ञ्च 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल पिछले 9 वर्षों से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम्य विकास के बिना स्वराज की कल्पना नहीं की जा सकती को अपनाकर सुशासन की अवधारणा से अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाने में लगे है। 25 दिसंबर,2023 से मुख्यमंत्री के सुशासन  का विजन 10वें वर्ष में प्रवेश कर गया है।

मुख्यमंत्री के जन संवाद कार्यक्रमों के बाद विकसित भारत संकल्प यात्रा सोने पर सुहागा साबित हो रही है क्योंकि यात्रा में प्रतिदिन लोगों का विश्वास बढ़ रहा है और हर रोज इस यात्रा में लोगों की भागीदारी बढ़ती जा रही है। शहरों व गांवों के 3284  स्थलों पर लोगों को मिली है सरकार की योजनाओं की जानकारियां। यात्रा से जुडकऱ समाज के 4322 बुद्घीजीवी व अति वशिष्ट व्यक्तियों ने भी दिखाई है दिलचस्पी ।

इस दौरान 4 लाख 40 हजार से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच, ग्रामीणों को इस बात की खुशी है कि उनके प्रतिभावान युवाओं को उन्हीं के बीच में सम्मान दिया जा रहा है। यात्रा के दौरान 18177 महिलाओं, 29837 विद्यार्थियों, 4144 खिलाडिय़ों और 3977 कलाकारो को सम्मानित किया जा चुका है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान लोग स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक दिखाई दे रहे हैं। लोगों में इस बात का संतोष है कि निरोगी हरियाणा, आयुष्मान भारत, चिरायु हरियाणा व टीबी मुक्त भारत अभियान की जानकारी व टेस्ट घर द्वार पर उपलब्ध हो रहे हैं। इसलिए लोग स्वास्थ्य जांच करवा रहे हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा विकसित भारत का संकल्प लेकर भारत को एक मजबूत, समृद्ध और सशक्त राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। यह संकल्प लोगों को सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से मजबूत बनाने का प्रयास है और सभी नागरिकों को समृद्ध भविष्य की दिशा में एक साथ काम करने के लिए प्रेरित करता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार का ध्येय सरकारी योजनाओं को गरीब के घर तक पहुंचाना है। आयुष्मान भारत, चिरायु कार्ड, जन-धन खाता, हर घर नल से जल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत जैसी अनेक योजनाएं हैं, जिन्हें इस यात्रा के माध्यम से जनता के समक्ष रखा जा रहा है। एलईडी वैन में सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है तथा यात्रा के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित अंत्योदय पर आधारित स्टॉल लगाकर नागरिकों को जागरूक किया गया और मौके पर उपस्थित लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

 

ये भी पढ़ें....

हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 40 क्विंटल चूरा पोस्त का अंतर्राज्यीय तस्कर झारखंड से गिरफ्तार, झारखंड के चतरा से चलकर राजस्थान के जोधपुर जा रहा था ट्रक, पलवल, हरियाणा में ट्रक हुआ ज़ब्त

 

ये भी पढ़ें....

Haryana : गरीब एवं पात्र लोगों को घर बैठे पारदर्शिता के साथ योजनाओं का लाभ देना ही सुशासन: जेपी दलाल