पंजाब में बैंक अफसरों पर विजिलेंस की रेड: गोलमाल करने का चल रहा था खेल, रुपयों पर ऐसे डाला जा रहा था डाका! देखिये टीम ने कितनों को गिरफ्तार किया

पंजाब में बैंक अफसरों पर विजिलेंस की रेड: गोलमाल करने का चल रहा था खेल, रुपयों पर ऐसे डाला जा रहा था डाका! देखिये टीम ने कितनों को गिरफ्तार किया

Vigilance raid on bank officers in Punjab

Vigilance raid on bank officers in Punjab

Vigilance raid on bank officers in Punjab:  पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचारियों पर जमकर 'चाबुक' चल रहा है| सीएम भगवंत मान के कड़े निर्देशों पर इन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जा रहा है| वहीं, अब पंजाब में भ्रष्टाचारी बैंक अफसरों पर बड़ा एक्शन लिया गया है|

बतादें कि, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने रोपड़ में सहकारी बैंक के दो अफसरों को गिरफ्तार किया है| ये दोनों बैंक अफसर रुपयों को लेकर लंबी धोखाधड़ी कर रहे थे| दोनों ही अफसरों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड भी कर दिया गया है|

सवा करोड़ का मामला...

मिली जानकारी के अनुसार, विजिलेंस की कार्रवाई में गिरफ्तार किये गए इन दोनों बैंक अफसरों पर लगभग सवा करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप है| बताया जाता है कि, इन दोनों अफसरों ने ये रूपए अपने रिश्तेदारों के खातों में डाले|