Big game played in Himachal, victory of BJP candidate Harsh Mahajan

हिमाचल में हो गया बड़ा खेल, भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन की जीत

Big game played in Himachal, victory of BJP candidate Harsh Mahajan

Big game played in Himachal, victory of BJP candidate Harsh Mahajan

Congress government in danger- शिमला। हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सीट पर भाजपा के हर्ष महाजन जीत गए हैं। विधानसभा में बहुमत के बावजूद कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी चुनाव हार गए।

जिसके बाद सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई वाली सरकार खतरे में आ गई है। हिमाचल में कांग्रेस के 6 और 3 निर्दलीय विधायकों के भाजपा के हक में क्रॉस वोटिंग की है।

कांग्रेसी विधायकों में सुजानपुर के राजेंद्र राणा, धर्मशाला के सुधीर शर्मा, कुटलैहड़ के देवेंद्र भुट्टो, बडसर के आईडी लखनपाल, लाहौल-स्पीति के रवि ठाकुर और गगरेट के चैतन्य शर्मा का नाम आ रहा है। ये सभी वोटिंग से पहले सुबह एक ही गाड़ी में विधानसभा पहुंचे। विधानसभा के बाहर गाड़ी से उतरते ही भाजपा विधायक बिक्रम ठाकुर और राकेश जम्वाल इनसे मिले।

तीन निर्दलीय विधायकों हमीरपुर के आशीष शर्मा, देहरा के होशियार सिंह और नालागढ़ के केएल ठाकुर के भी भाजपा कैंडिडेट हर्ष महाजन को वोट देने की बात कही जा रही है।

वहीं इन सभी 9 विधायकों को सीआरपीएफ की सिक्योरिटी दी जा रही है। इसके लिए सीआरपीएफ की 3 बसें शिमला पहुंची। ये सभी 9 एमएलए पंचकूला पहुंच गए हैं।

राज्यसभा चुनाव में सभी 68 विधायकों ने वोट डाला है। काउंटिंग शुरू हुई तो भाजपा ने विरोध जताया। जिसके बाद फिलहाल काउंटिंग रोक दी गई है।

वहीं सीएम सुक्खू सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि जिस तरह अभी काउंटिग शुरू हुई और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर काउंटिंग ऑफिसर को धमका रहे हैं, ये लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नहीं है। भाजपा के हिमाचल नेताओं को मुख्यमंत्री ने सब्र रखने की नसीहत दी।

उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ और हरियाणा पुलिस हिमाचल के विधायकों को लेकर गई हैं। उनके परिवार के लोग संपर्क कर रहे है। उन्होंने भाजपा पर गुंडागर्दी करने के आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के पास पूरा बहुमत है। जिस तरह का गंदा खेल भाजपा खेल रही है, हिमाचल की संस्कृति इस चीज को पसंद नहीं करती।

वहीं मुख्यमंत्री सुक्खू ने दावा किया कि रिजल्ट कांग्रेस के पक्ष में आएगा। वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। मगर कांग्रेस विधायक सुदर्शन बबलू के वोट की वजह से पेंच फंसा है।

भाजपा से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुदर्शन बबलू के वोट पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने सुदर्शन बबलू को सरकारी हेलिकॉप्टर में होशियारपुर से शिमला लाया और शिमला में मुख्यमंत्री खुद उन्हें रिसीव करने गए। यह सरेआम चुनाव आचार संहिता का उलंघन है।