देश के नए नौसेना प्रमुख बने वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, 31 मई को करेंगे कार्यभार ग्रहण
Vice Admiral Krishna Swaminathan Becomes New Navy Chief
नई दिल्ली। Vice Admiral Krishna Swaminathan Becomes New Navy Chief: वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया है। वे अभी मुंबई में पश्चिमी नौसेना कमांडर हैं।
वाइस एडमिरल स्वामीनाथन 1 जुलाई, 1987 को भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे और वे संचार तथा इलेक्ट्रॉनिक युद्ध के विशेषज्ञ हैं।
नए नौसेना प्रमुख बने वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन
वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन 31 मई से नौसेना प्रमुख का कार्यभार संभालेंगे। उनका कार्यकाल 31 दिसंबर, 2028 तक रहेगा। वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को 27वें प्रमुख के तौर पर नियुक्त किया गया है।
मौजूदा समय में भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी हैं। वे इस पद पर 30 अप्रैल 2024 से कार्यरत हैं।
कृष्णा स्वामीनाथन ने नेशनल डिफेंस एकेडमी से पढ़ाई की है। वे खड़कवासला, ज्वाइंट सर्विसेज कमांड एंड स्टाफ कॉलेज, श्रिवेनहैम (यूनाइटेड किंगडम), कॉलेज ऑफ नेवल वॉरफेयर, करंजा और यूनाइटेड स्टेट्स नेवल वॉर कॉलेज, न्यूपोर्ट (रोड आइलैंड, USA) से भी पढ़ाई कर चु हैं।
नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ
भारतीय नौसेना प्रमुख के साथ ही नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) की नियुक्ति भी हुई है। रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि को देश का अगला CDS बनाया गया है।
इस समय चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान हैं। इनका कार्यकाल 30 मई, 2026 को पूरा हो रहा है।