उत्तराखंड वन विभाग को नया प्रमुख मिला: IFS कपिल लाल बने प्रमुख वन संरक्षक (HoFF), संभाला कार्यभार

Uttarakhand Forest Department Gets New Chief

Uttarakhand Forest Department Gets New Chief

 देहरादून। Uttarakhand Forest Department Gets New Chief, वरिष्ठ आइएफएस कपिल लाल उत्तराखंड वन विभाग के नए मुखिया प्रमुख वन संरक्षक (हाफ) नियुक्त किए गए हैं।

शासन से आदेश जारी होने के बाद मंगलवार शाम को उन्होंने कार्यभार भी ग्रहण कर लिया। देर शाम को निवर्तमान मुखिया आरके मिश्र को विदाई दी गई। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना की।

वन विभाग के निवर्तमान मुखिया आरके मिश्र के 30 जून को सेवानिवृत्त होने के मद्देनजर रिक्त होने वाले इस पद के लिए हाल में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक हुई थी।

इसमें वर्ष 1993 बैच के आइएफएस कपिल लाल के नाम पर मुहर लगी। उच्च स्तर से अनुमोदन मिलने के बाद मंगलवार दोपहर में शासन ने वन विभाग के मुखिया पद पर उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया।

कपिल लाल ने विभाग और विभाग से बाहर भी विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। वन विभाग के मुखिया के रूप में उनका कार्यकाल वर्ष 2031 तक रहेगा।

शाम को वन मुख्यालय स्थित हाफ कार्यालय में निवर्तमान मुखिया आरके मिश्र ने नए मुखिया कपिल लाल का स्वागत किया।