Uttarakhand DGP Warns Peoples: उत्तराखंड जा रहे हैं तो जरा ठहर जाएं, पहले पढ़ लें यह चेतावनी

उत्तराखंड जा रहे हैं तो जरा ठहर जाएं: पहले पढ़ लें यह चेतावनी, DGP ने जारी किया है अलर्ट

Uttarakhand DGP Warns Peoples

Uttarakhand DGP Warns Peoples

Uttarakhand DGP Warns Peoples : उत्तराखंड... पहाड़ों का क्षेत्र और कुदरत का एक नायाब नजारा| इसीलिए देश-विदश के लोग यहां ट्रिप पर आते हैं| कुदरत के मनमोहक नजारों का आनंद लेते हैं| इसके साथ ही यह देवभूमि भी है यानि यहां पुरातन धार्मिक स्थान भी हैं| जिनकी बहुत ज्यादा मान्यता है| इन धार्मिक स्थानों के खातिर भी लोग यहां पहुंचते हैं| लेकिन अगर आप अब उत्तराखंड जा रहे हैं तो जरा ठहर जाएं और आराम से एक चेतावनी पढ़ लें|

दरअसल, उत्तराखंड जैसे पहाड़ी क्षेत्र में सब कुछ तो बढ़िया है लेकिन एक यहां एक समस्या निरंतर बनी रहती है और वह समस्या है लैंडस्लाइड की, बादल फटने की| खासकर बारिश के दिनों में लैंडस्लाइड और बादल फटने की घटनाएं बहुत ज्यादा होती हैं| बारिश के दिनों में तो यहां नाले-नदियां भी आफत मचा देते हैं| रास्ते स्लिपेड हो जाते हैं| जिससे वाहनों के स्लिप होकर खाई में गिरने का डर रहता है| बतादें कि, इन सब घटनाओं में हर साल कई लोगों की जान चली जाती है| जहां यही सब देखते हुए उत्तराखंड के DGP ने एक अहम चेतावनी जारी की है|

उत्तराखंड के DGP अशोक कुमार चेतावनी जारी करते हुए कहा कि मौसम विभाग ने 15,16 और 17 तारीख को भारी बारिश की संभावना जताई है| DGP अशोक कुमार ने बताया कि 15, 16 को ऑरेंज अलर्ट है और 17 को भारी बारिश की बात कही गई है| इसलिए देशवासियों से अनुरोध है कि अगर वह उत्तराखंड आ रहे हैं तो बेहद संभलकर यात्रा करें| वह उत्तराखंड पुलिस पेज और ऐप पर जुड़े रहें| जिसपर उन्हें नियमित अपडेट मिलते रहेंगे|